प्राइवेट पार्ट बच ही गया! आगरा में पत्नी अपने प्रेमी संग मिल पति को देने जा रही थी बेतहाशा दर्द, खौफनाक मामला

नितिन उपाध्याय

06 Apr 2026 (अपडेटेड: 06 Apr 2026, 01:48 PM)

UP News: यूपी के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने किसी तरह से अपना प्राइवेट पार्ट बचा लिया. उसकी पत्नी और पत्नी का प्रेमी पति को बेतहाशा दर्द देना चाहते थे.

Agra, Agra News, Agra Viral News, Agra Viral, Wife cuts husband's private part, UP News, UP Viral News, UP Crime, आगरा, आगरा न्यूज, आगरा वायरल न्यूज, आगरा वायरल, पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काटा, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी क्राइम

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पति को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करना काफी भारी पड़ गया. उसकी जान तो नहीं गई. मगर पत्नी और उसके प्रेमी ने उसके गुप्तांग यानी प्राइवेट पार्ट को निशाना बनाने की कोशिश की. इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया गया और उसे काटने की कोशिश भी की गई. पीड़ित पति की किस्मत अच्छी थी कि प्राइवेट पार्ट पूरा नहीं कटा और गहरा घाव वहां बन गया. फिलहाल पीड़ित पति अस्पताल में भर्ती है और उसकी सर्जरी भी हुई है. 

यह भी पढ़ें...

पति को था पत्नी पर शक

पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी का मकान मालिक के करीबी युवक के साथ अवैध संबंध है. जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने उसपर हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की गई.

पीड़ित के मुताबिक, वह मूल रूप से एटा जिले के साकीट थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रनकता इलाके में किराए के मकान में रहता है. पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी का टिंकू नाम के युवक के साथ संबंध है. 

पीड़ित के अनुसार, 2 अप्रैल की रात करीब 11 बजे सब्जी मंडी के पास तीनों आरोपियों ने उसे रोका. वहां पहले गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट शुरू कर दी गई. युवक का आरोप है कि इसी दौरान चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर वार किया गया, जिससे उसमें गहरा कट लग गया है. गहरा कट लगने के कारण पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल पीड़ित की सर्जरी हुई है और वह खतरे से बाहर है.

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले को लेकर थाना सिकंदरा के इंस्पेक्टर क्राइम ने फोन पर बताया, पीड़ित अभी पूरी तरह से होश में नहीं है. केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी वीडियो भी खंगाले जा रहे है. जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी.