अगर आप भी आने वाले दिनों में लालकुआं, कासगंज, बरेली, पीलीभीत या लखनऊ (डालीगंज) की तरफ ट्रेन से सफर करने वाले हैं रुकिए... पहले ये रेलवे के नए बदलाव को जान लीजिए. पूर्वोत्तर रेलवे (NER) प्रशासन ने कई रूटों पर चलने वाली 6 प्रमुख ट्रेनों की समय-सारणी में बड़ा बदलाव कर दिया है.
ADVERTISEMENT
रेलवे ने 27 जुलाई 2026 से कासगंज-ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस (15312/15311) का नियमित संचालन शुरू कर दिया है. इस नई ट्रेन के पटरी पर उतरने की वजह से पूरा टाइम-टेबल री-शेड्यूल करना पड़ा है. ऐसे में अगर आप पुरानी समय-सारणी के भरोसे स्टेशन पहुंचे तो आपकी ट्रेन छूट सकती है या आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है!
किन ट्रेनों का बदला समय? देखें पूरी लिस्ट
1. 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस
- लालकुआं: रात 20:00 बजे
- किच्छा: रात 20:23 बजे
- बहेड़ी: रात 20:41 बजे
- भोजीपुरा: रात 21:12 बजे
- इज्जतनगर: रात 21:41 बजे
- बरेली सिटी: रात 22:01 बजे
- बरेली जंक्शन: रात 22:18 बजे
- कासगंज आगमन: दूसरे दिन तड़के 00:45 बजे (बाकी स्टेशनों पर समय यथावत रहेगा).
2. 55357 पीलीभीत-मैलानी सवारी गाड़ी
सुबह की यह पैसेंजर ट्रेन अब पीलीभीत से सुबह 06:45 बजे छूटेगी. इसके बाद दियूरी (06:54), माला (07:06), शाहगढ़ (07:44), पूरनपुर (08:03), दूधिया खुर्द (08:15) और सेहरा मऊ (08:39) होते हुए सुबह 09:05 बजे मैलानी पहुंचेगी.
3. 55358 मैलानी-पीलीभीत सवारी गाड़ी
वापसी में यह ट्रेन मैलानी से सुबह 05:10 बजे रवाना होगी. सेहरा मऊ (05:25), पूरनपुर (06:08), शाहगढ़ (06:23), माला (07:01) और दियूरी (07:13) होते हुए सुबह 07:40 बजे पीलीभीत पहुंचेगी.
4. 55085 पीलीभीत-डालीगंज सवारी गाड़ी
- पूरनपुर: रात 19:34 बजे
- मैलानी: रात 20:48 बजे
- गोला गोकर्णनाथ: रात 21:14 बजे
- लखीमपुर: रात 22:00 बजे
- सीतापुर: रात 23:25 बजे
- सिधौली: देर रात 00:10 बजे
- डालीगंज (लखनऊ) आगमन: दूसरे दिन तड़के 01:40 बजे.
5. 55316 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ी
यह पैसेंजर ट्रेन पीलीभीत से सुबह 06:55 बजे चलेगी. इसके बाद शाही (07:15), भोजीपुरा (07:57) और इज्जतनगर (08:25) होते हुए सुबह 09:10 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी.
DEMU ट्रेनों के रूट और स्टेशन में भी बड़ा फेरबदल
समय बदलने के अलावा रेलवे ने दो डेमू (DEMU) ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में भी बदलाव किया है. 75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू अब बरेली सिटी तक नहीं जाएगी. यह यात्रा इज्जतनगर स्टेशन पर ही समाप्त करेगी. इसका नया आगमन समय रात 22:20 बजे के बजाय रात 22:50 बजे होगा.
75301 बरेली सिटी-टनकपुर डेमू ट्रेन अब बरेली सिटी के बजाय इज्जतनगर स्टेशन से ही सुबह 07:25 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी.
रेलवे की तरफ से जारी बयान
पूर्वोत्तर रेलवे (गोरखपुर) के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया,
"रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस के नियमित संचलन को ध्यान में रखते हुए 27 जुलाई से यह संशोधन लागू किया गया है. यात्री अपनी यात्रा की योजना इसी संशोधित समय-सारणी को देखकर बनाएं."
ADVERTISEMENT











