भारतीय रेलवे श्रावणी मेला के लिए गोरखपुर से आसनसोल के बीच चलाएगा ये स्पेशल ट्रेन, शिवभक्तों को सफर करने में होगी आसानी

यूपी तक

27 Jul 2026 (अपडेटेड: 27 Jul 2026, 07:44 PM)

Shravani Mela Special Train: भारतीय रेलवे उत्तर प्रदेश से श्रावणी मेला जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. ट गोरखपुर-आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला अनारक्षित स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से आसनसोल और आसनसोल से गोरखपुर के बीच 1 महीने के लिए चलाई जाएगी.

UP Tak

AI Generated

Google CTA

Shravani Mela Special Train: भारतीय रेलवे उत्तर प्रदेश से श्रावणी मेला जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. पूर्वोत्तर रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस ट्रेन की जानकारी साझा की है. ट्रेन संख्या  03528/03527 गोरखपुर-आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर से आसनसोल और आसनसोल से गोरखपुर के बीच 1 महीने के लिए चलाई जाएगी. इन विशेष ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20 कोच लगाए जाएंगे, जिससे शिवभक्तों को यात्रा करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. श्रावणी मेला सावन महीने में मुख्य रूप से 30 जुलाई से शुरू होकर 28 आगस्त तक बाबा बैद्यनाथ धाम में आयोजित किया जाता है.  

यह भी पढ़ें...

गोरखपुर आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल

रेलवे के अनुसार (03527) नंबर की आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी. यह ट्रेन आसनसोल से रात 9:00 बजे निकलेगी और चित्तरंजन, जसीडीह, बरौनी, हाजीपुर, छपरा और देवरिया होते हुए अगले दिन सुबह 11:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20 डिब्बे लगाए जाएंगे और यह कुल 32 फेरे लगाएगी.

गोरखपुर से आसनसोल वापसी का समय

वापसी के लिए (03528) नंबर की गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी. यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 4:15 बजे चलेगी और देवरिया, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और बरौनी होते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन सुबह 4:42 बजे जसीडीह भी रुकेगी.

इन स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

गोरखपुर से आसनसोल और आसनसोल से गोरखपुर के बीच इन स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन.