Pralhad Joshi New Education Minister: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली से नाराज होकर लंबा छात्र आंदोलन किया. इस आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव किया गया है. छात्रों की मांग को लेकर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है. पद संभालते ही प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है. तो वहीं CJP ने भी नए शिक्षा मंत्री के पोस्ट को री-शेयर कर हुए एक्स पर लिखा है कि 'हमें उम्मीद है कि आप युवाओं के भविष्य के लिए सकारात्मक तरीके से काम करेंगे.' इस बदलाव के बाद पूरे देश के लाखों छात्रों की निगाहें नए शिक्षा मंत्री पर टिक गई हैं.
ADVERTISEMENT
प्रह्लाद जोशी का एक्स पर पोस्ट
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है. शिक्षा मंत्रालय का पद संभालते ही रविवार को नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अंग्रेजी में लिखा, 'आज मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार संभाला है. मुझ पर भरोसा जताने और मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभारी हूं. मैं इस पद को विनम्रता और कर्तव्यबोध के साथ स्वीकार करता हूं.'
सीजेपी (CJP) ने दिया यह जवाब
प्रह्लाद जोशी के पोस्ट करने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जवाब भी सामने आया है. सीजेपी ने प्रह्लाद जोशी के पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, 'हमें उम्मीद है कि आप युवाओं के भविष्य के लिए सकारात्मक तरीके से काम करेंगे. छात्रों के लिए ज्यादा से ज्यादा नौकरी और रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे.' सोशल मीडिया पर सीजेपी का अब यह जवाब काफी वायरल हो रहा है.
जंतर-मंतर पर छात्रों का बड़ा आंदोलन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से नीट पेपर लीक के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन किया गया था. इस प्रदर्शन में धीरे-धीरे देश के अलग-अलग राज्यों से लाखों की संख्या में छात्र, युवा, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शामिल हुए थे. छात्रों की सबसे मुख्य मांग थी कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने से इस्तीफा दें.
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपना इस्तीफा
इस छात्र आंदोलन को सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर खूब समर्थन मिल रहा था. इस भारी विरोध के चलते शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद बीजेपी ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी है.
छात्रों को नए मंत्री से उम्मीदें
कुछ सालों से लगातार हो रहीं पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों में काफी नाराजगी है. यही कारण थी कि छात्रों ने जंतर-मंतर पर भारतीय शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपने गुस्से को जाहिर किया. अब देश भर के युवा छात्र नए शिक्षा मंत्री से काफी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं. अब यह देखना होगा कि नए शिक्षा मंत्री छात्रों की इन उम्मीदों को कैसे पूरा करते हैं.
ADVERTISEMENT











