अश्विनी वैष्णव ने यूपी को दी नई ट्रेन की सौगात, रोजाना इन 12 स्टेशनों होकर गुजरेगी

आयशा शेख़

• 01:52 PM • 27 Jul 2026

उत्तर प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कासगंज-लखनऊ (ऐशबाग) डेली एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू कर दी गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई ट्रेन का उद्घाटन किया.

UP Tak
Google CTA

UP Train News: उत्तर प्रदेश में रेल नेटवर्क को और मजबूत करते हुए भारतीय रेलवे ने कासगंज से लखनऊ (ऐशबाग) के बीच नई डेली एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की है, जिससे मध्य और पश्चिमी यूपी का सफर अब बेहद सुगम हो जाएगा.

यह भी पढ़ें...

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नई ट्रेन सेवा का आधिकारिक उद्घाटन किया. यह ट्रेन हर दिन चलेगी और राह में पड़ने वाले कई प्रमुख शहरों व कस्बों को सीधे राजधानी लखनऊ से जोड़ेगी.

दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत

कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस (Kasganj-Aishbagh Express) की शुरुआत से पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी का एक नया दौर शुरू हो गया है. पहले जिन इलाकों से लखनऊ पहुंचने के लिए बदल-बदल कर गाड़ियां पकड़नी पड़ती थीं या लंबा वक्त गंवाना पड़ता था, अब वहां के लोग सीधे और सुविधाजनक तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे.

ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, 

'कासगंज-लखनऊ (ऐशबाग) डेली एक्सप्रेस का उद्घाटन. उत्तर प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए, यह दैनिक रेल सेवा हजारों यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएगी.'

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन?

  • उझानी (Ujhani)
  • बदायूँ (Badaun)
  • बरेली (Bareilly)
  • इज्जतनगर (Izzatnagar)
  • पीलीभीत (Pilibhit)
  • पूरनपुर (Puranpur)
  • मैलानी (Mailani)
  • गोला गोकर्णनाथ (Gola Gokarrannath)
  • लखीमपुर (Lakhimpur)
  • सीतापुर (Sitapur)
  • सिधौली (Sidhauli)
  • मोहिबुल्लापुर (Mohibullapur)

छात्रों और स्थानीय व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

इस नई रेल सेवा से सबसे बड़ा फायदा बदायूं, पीलीभीत, लखीमपुर और सीतापुर जैसे जिलों के लोगों को होगा. गोला गोकर्णनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अब दर्शन की राह आसान हो जाएगी. इसके अलावा, लखनऊ में पढ़ाई कर रहे छात्रों और अपने सामान की आवाजाही करने वाले छोटे-बड़े व्यापारियों को दैनिक सेवा मिलने से काफी समय और पैसा दोनों बचेगा.