UP Weather Update: आज बरसेंगे आफत वाले बादल! यूपी के इन 20+ जिलों में कुछ घंटो में होगी झमाझम बारिश

यूपी तक

• 06:00 AM • 28 Jul 2026

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. कई इलाकों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है.

UP Heavy Rain Forecast

UP Heavy Rain Forecast

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 28 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. विभाग का कहना है कि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के साथ बादल तेज गरज सकते हैं. कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिना जरूरी काम के खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें...

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर भी बारिश और बौछारों का दौर बना रह सकता है. विभाग ने दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है. इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के भी आसार जताए गए हैं.

इन जिलों में के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 से अधिक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ के आसपास के कुछ क्षेत्र, उन्नाव, कानपुर क्षेत्र, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र सहित कई जिले शामिल हैं. इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 18 से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, गाजीपुर और चंदौली समेत अन्य जिलों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. विभाग ने लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी है.

किसानों के लिए खास अपील

बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए किसानों को खेतों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. जिन क्षेत्रों में जलभराव की आशंका है, वहां पानी निकालने की व्यवस्था पहले से कर लें. गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान खेतों में काम करने से बचें. जिन किसानों ने हाल ही में बुवाई या खाद-बीज का कार्य किया है, वे मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर आगे की कृषि गतिविधियां तय करें.

आम लोगों के लिए जरुरी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों और खुले मैदानों में जाने से बचें. जलभराव वाले रास्तों से गुजरते समय सावधानी बरतें और यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर देख लें. प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा चेतावनियों का पालन करें, क्योंकि प्रदेश के कई हिस्सों में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना बनी हुई है.