रेलवे प्रशासन ने 15312/15311 कासगंज-ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू करने का फैसला लिया है. इस ट्रेन की वापसी से जहां लखनऊ और कासगंज के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी, वहीं इसका सीधा असर इस रूट की अन्य पैसेंजर ट्रेनों की टाइमिंग पर भी पड़ा है.
ADVERTISEMENT
अगर आप मैलानी, गोला गोकरननाथ, सीतापुर, लखीमपुर या डालीगंज के बीच अक्सर पैसेंजर ट्रेनों से सफर करते हैं तो अब आपको अपना पुराना शेड्यूल बदलना होगा. रेलवे ने कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस के संचालन को देखते हुए कुल 5 पैसेंजर ट्रेनों के समय में संशोधन किया है.
इन 5 ट्रेनों का बदल गया समय
- 55083 मैलानी-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन मैलानी से सुबह 11.50 बजे चलेगी. इसके बाद गोला गोकरननाथ से 12.20 बजे, लखीमपुर से 13.06 बजे, सीतापुर से 14.25 बजे और कमलापुर से 15.07 बजे छूटकर शाम 17.00 बजे डालीगंज पहुंचेगी.
- 55081 मैलानी-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन अब मैलानी से दोपहर 14.00 बजे रवाना होगी. गोला गोकरननाथ से 14.29 बजे, लखीमपुर से 15.14 बजे और हरगांव से 15.50 बजे छूटकर शाम 16.50 बजे सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी.
- 55087 मैलानी-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन मैलानी से सुबह 04.45 बजे चलेगी. गोला गोकरननाथ से 05.15 बजे छूटने के बाद आगे के स्टेशनों पर पूर्व समय पर रुकते हुए सुबह 09.55 बजे डालीगंज पहुंचेगी.
- 55084 डालीगंज-मैलानी पैसेंजर ट्रेन डालीगंज से सुबह 08.10 बजे रवाना होगी. सिधौली से 09.10 बजे, सीतापुर से 10.10 बजे, लखीमपुर से 11.25 बजे और गोला गोकरननाथ से 12.17 बजे छूटकर दोपहर 13.05 बजे मैलानी पहुंचेगी.
- 55086 गोमतीनगर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन गोमतीनगर से अपने पुराने समय सुबह 06.30 बजे ही चलेगी, लेकिन आगे सीतापुर से संशोधित समय सुबह 09.30 बजे छूटेगी. इसके बाद लखीमपुर से 10.41 बजे, मैलानी से 12.40 बजे छूटकर दोपहर 03.25 बजे (15.25 बजे) पीलीभीत पहुंचेगी.
यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल परिचालन के लिए कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू किया गया है. इसी वजह से संबंधित रूट की सवारी गाड़ियों के समय में आवश्यक संशोधन किए गए हैं.
ADVERTISEMENT











