PCS ज्योति मौर्य अब पति के साथ रह रहीं? आलोक के अधिकारी बनने के दावों के बीच इनके रिश्ते ने लिया नया मोड़

आनंद राज

06 Apr 2026 (अपडेटेड: 06 Apr 2026, 11:00 AM)

UP News: यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच हुआ विवाद देशभर में चर्चित हुआ था. अब दोनों की कहानी ने नया मोड़ ले लिया है.

PCS Jyoti Maurya, Alok Maurya, Alok Maurya News, PCS Jyoti Maurya news, alok maurya uppcs interview, up news, ज्योति मौर्य, पीसीएस ज्योति मौर्य, आलोक मौर्य, आलोक मौर्य न्यूज, यूपी न्यूज, आलोक मौर्य ज्योति मौर्य विवाद

UP News

Google CTA

UP News: पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच हुआ विवाद देशभर में चर्चा का विषय बना था. आलोक ने आरोप लगाया था कि उन्होंने ज्योति को शादी के बाद पढ़ाया-लिखाया. मगर अधिकारी बनते ही ज्योति ने उनको ठुकरा दिया. मामले में एक-दूसरे के ऊपर दोनों ने खूब आरोप लगाए और मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंचा. मगर अब आलोक और ज्योति की जिंदगी ने नया मोड़ ले लिया है. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि पिछले 3 सालों से आलोक मौर्य गायब थे. मगर अब उनकी वापसी हुई है. वह खुश हैं और उनकी आंखों में भी नई उम्मीद है. दरअसल इसकी वजह भी ज्योति मौर्य ही हैं. दरअसल आलोक और उनकी पत्नी ज्योति मौर्य की लड़ाई अब खत्म हो गई है. दोनों में सुलह भी हो गई है. यहां तक की अब दोनों साथ में भी रह रहे हैं. दोनों ने अपने बच्चों के लिए, बच्चों के भविष्य के लिए साथ में रहने का फैसला कर लिया है.

ज्योति को मिला प्रमोशन तो आलोक भी तैयारी में जुटे

मौजूदा समय में ज्योति को सरकार से प्रमोशन मिला है और वह नोएडा में तैनात हैं. दूसरी तरफ आलोक मौर्य भी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं और इंटरव्यू तक पहुंचाने के प्रयास में लगे हुए हैं. अलोक कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी दे रहे हैं. 

आलोक को पिछले साल समीक्षा अधिकारी परीक्षा देते हुए देखा गया था. यहां तक की उन्हें पीसीएस मेंस की परीक्षा देते हुए भी देखा गया था. उन्होंने इसका इंटरव्यू भी दिया था. इसी बीच आलोक को एक राष्ट्रीय पार्टी ने टिकट का ऑफर भी दिया है. मगर उनका पूरा ध्यान परीक्षा पर ही है.

पुरुष आयोग के लिए भी संघर्ष कर रहे आलोक

बता दें कि अलोक फिलहाल पुरुष आयोग बनाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं. वह इसको लेकर लगातार मांग उठा रहे हैं. वह लगातार अधिकारियों, प्रतिनिधियों से मिल रहे हैं. 

बता दें कि अब आलोक का एक फोटो भी सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि आलोक एसडीएम बन गए हैं. दरअसल आलोक एसडीएम नहीं बने हैं. आलोक का दोस्त एसडीएम बना है. आलोक उसे ही बधाई देने पहुंचे थे. फिलहाल आलोक लगातार परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और पत्नी ज्योति के साथ उन्होंने जिंदगी की नई शुरूआत कर ली है.