अमरोहा का दलित सचिन अपनी मजदूरी लेने नौशाद, हसीन और समुद्दीन के पास चला गया, तीनों ने मिल उसके संग जो किया, कांप जाएंगे

बीएस आर्य

06 Apr 2026 (अपडेटेड: 06 Apr 2026, 12:42 PM)

UP News: अमरोहा में दलित मजदूर सचिन अपनी मजदूरी के रुपये लेने नौशाद, हसीन और समुद्दीन के पास गया. अपने हक के पैसे मांगने को लेकर उसके साथ जो किया गया, उसने हड़कंप मचा कर रख दिया.

Amroha, Amroha News, Amroha Viral News, Amroha Police, Amroha Viral Video, Dalit beaten up, Dalit harassment, UP News, UP Crime, UP Viral News, अमरोहा, अमरोहा न्यूज, अमरोहा वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: यूपी के अमरोहा में दलित श्रमिक सचिन आदमपुर क्षेत्र में स्थित ढवारसी गांव में मजदूरी कर रहा था. वह नौशाद, हसीन खां ओर समुद्दीन के यहां काम कर रहा था. मगर अपनी मजदूरी के पैसे मांगना सचिन को काफी भारी पड़ गया. मजदूरी के पैसे मांगने पर उसे निर्ममता के साथ मारा गया. उसके साथ खूब मारपीट की गई. कपड़े तक फाड़ डाले गए और उसे खूब उलटा-सीधा बोला गया. अब दलित सचिन के साथ हुई हैवानियत का वीडियो वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

वीडियो में दिखी हैवानियत 

वीडियो में दिख रहा है कि उसे तीन लोगों ने पकड़ रखा है. उसे दोनों हाथ पकड़ रखे हैं. उसके साथ मारपीट की जा रही है. उसके सारे कपड़े फाड़े जा रहे हैं. तीनों युवक उसे बड़ी ही बेरहमी के साथ पीटते हैं. इस दौरान उसे गालियां दी जा रही हैं. ये वीडियो बीते रविवार का बताया जा रहा है. 

निर्ममता करने वालों के साथ क्या हुआ?

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित सचिन ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. पुलिस ने मारपीट, गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर नौशाद, हसीन खां ओर समुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. एससी-एसटी के तहत भी केस दर्ज किया गया है. तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. पुलिस मामले में सख्त एक्शन की बात कह रही है.

इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. जिस तरह से सचिन को पीटा गया है, वह हैरान कर देने वाला है. अपनी मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंग  नौशाद, हसीन खां ओर समुद्दीन ने सचिन के साथ जिस तरह की हैवानियत दिखाई है, वह बेहद शर्मनाक है.