पति ने शादी के बाद सिर्फ 1 बार मुझसे संबंध बनाए… फिर जो मांग रखी मैं चौंक गई, कानपुर की महिला के संग सन्न करने वाला कांड 

UP News: कानपुर की रहने वाली युवती की शादी लखनऊ में हुई. मगर उसके पति ने महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए. महीनों बाद सिर्फ 1 बार संबंध बनाए. फिर पति ने उससे जो कहा, युवती सन्न रह गई.

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

रंजय सिंह

07 Apr 2026 (अपडेटेड: 07 Apr 2026, 12:33 PM)

follow google news

UP News: कानपुर के चकेरी में रहने वाली एक युवती की शादी 22 जून 2023 के दिन लखनऊ के रहने वाले निशांत से हुई. शादी के बाद युवती ससुराल पहुंची. सुहागरात के लिए पति-पत्नी कमरे में गए. मगर पति ने युवती के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए. पहले युवती को लगा कि हो सकता है पति समय ले रहे हो. मगर तब पत्नी का दिमाग हिलना शुरू हो गया, जब महीनों तक पति ने संबंध बनाने की कोई पहल नहीं की.

यह भी पढ़ें...

फिर युवती ने इसको लेकर पति की ससुराल वालों से, उसके करीबी लोगों से शिकायत की. इसके बाद पति ने शादी के महीनों बाद पहली बार पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए. पत्नी को लगा कि अब सब सही हो गया. मगर फिर पति ने बिस्तर पर बीच में तकिया रखना शुरू कर दिया. इस दौरान युवती को पति से संबंधित एक ऐसी फाइल मिली, जिसने उसकी दुनिया हिला कर रख दी. 

क्या था इस फाइल में?

युवती का कहना है कि उसके हाथ पति की मेडिकल फाइल लगी. इस फाइल में लिखा हुआ था कि पति की दोनों किडनी खराब हैं. पति चुपचाप जाकर अपना डायलिसिस भी करवाते थे. युवती का आरोप है कि ससुराल वालों ने अपने बेटे की बीमारी की बात उसके परिवार से छिपाकर ये शादी करवाई और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी. 

फिर पति ने की मांग

युवती का कहना है कि जब उसने इस बात का पति के सामने विरोध किया तो पति ने उससे कहा कि वह उसे अपनी एक किडनी उसे दे दें या किडनी के लिए 30 लाख रुपये दे दें. 30 लाख से वह अपने लिए किडनी ले लेगा. पति ने उससे कहा कि इसके बाद तुम दूसरी शादी कर लेना.

युवती का कहना है कि इस बात का उसने सभी ससुराल वालों के सामने विरोध किया. मगर उसकी नहीं सुनी गई. ससुराल वालों ने उसके भाई को घर बुलाया और उसे उसके मायके भेज दिया. उसके साथ शर्त रखी गई कि या तो किडनी दे दो या किडनी के लिए 30 लाख रुपये. 

कई बार हुई समझौते की कोशिश मगर…

पीड़िता का कहना है कि पुलिस के जरिए कई बार समझौते की कोशिश की गई. मगर हर बार ये विफल रहा. ऐसे में अब उसने पति, सास, ससुर और नंद के खिलाफ धोखे से शादी करवाने, 30 लाख रुपये दहेज के आरोप में केस दर्ज करवाया है.

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले को लेकर एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया, महिला की शिकायत पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.