HC ने बृजभूषण सिंह, राजा भैया, धनंजय सिंह समेत 19 बाहुबलियों के शस्त्र लाइसेंसों का बयौरा मांगा, कोर्ट ने क्यों किया ऐसा?

यूपी तक

22 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य में बाहुबलियों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों पर सख्त रुख अपनाते हुए पूरा ब्यौरा तलब किया है. कोर्ट ने सरकार और सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जवाब मांगा है.

Allahabad High Court, arms license scrutiny, UP gun culture, criminals arms licenses, brajbhooshan sharan singh, raja bhaiya, dhananjay singh, illegal weapons licenses UP, police records UP arms, criminal background investigation

Raja Bhaiya, Brijbhushan Singh and Dhananjay Singh (File Photo)

Google CTA

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य में बाहुबलियों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों पर सख्त रुख अपनाते हुए पूरा ब्यौरा तलब किया है. कोर्ट ने सरकार और सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जवाब मांगा है. बता दें बृजभूषण शरण सिंह, राजा भइया, धनंजय सिंह, सुशील सिंह, विनीत सिंह समेत 19 बाहुबलियों को जारी लाइसेंसों का पूरा रिकॉर्ड मांगा गया है. 

यह भी पढ़ें...

कोर्ट ने शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को लाइसेंस देने और हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन जैसे मामलों पर गंभीर चिंता जताई है. राज्य सरकार से सभी नियमों और प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस विनोद दिवाकर ने यह आदेश दिया है. कोर्ट ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले सभी लाइसेंसधारियों के सही पते, आपराधिक मामले, लाइसेंस की स्थिति और सुरक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी है. यह आदेश संतकबीर नगर निवासी जयशंकर की याचिका पर दिया गया है.

गन कल्चर और लाइसेंस वितरण पर हाईकोर्ट सख्त

गन कल्चर को लेकर चिंता जताते हुए हाईकोर्ट ने सरकार से शस्त्र लाइसेंस के आवंटन, नवीनीकरण और नियमों की अनदेखी पर भी जवाब मांगा था. सरकारी हलफनामे के अनुसार, प्रदेश सरकार ने कोर्ट को बताया कि राज्य में 10 लाख से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस हैं, जिनमें 6062 लाइसेंसी दागी पाए गए हैं. इस जानकारी से हैरान हाईकोर्ट ने उन बाहुबलियों का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड भी मांगा है, जिनके नाम सरकारी रिकॉर्ड से गायब हैं. वहीं हाईकोर्ट ने बाहुबलियों को दी गई सरकारी सुरक्षा का भी पूरा ब्यौरा तलब किया है.

प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस

अपर मुख्य सचिव गृह और सचिव सचिन की ओर से दाखिल हलफनामे के अनुसार प्रदेश में कुल 10,08,953 शस्त्र लाइसेंसधारी हैं, 23,407 लाइसेंस अभी लंबित हैं. इनमें *6,062 मामलों में दो या उससे अधिक आपराधिक मुकदमों वाले लोगों को लाइसेंस दिए गए हैं. इसके अलावा 20,960 परिवारों के पास एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस मौजूद हैं.

बाहुबलियों की सूची पर हाईकोर्ट ने ब्यौरा मांगा 

कोर्ट ने जिन लोगों का ब्यौरा मांगा है उनमें राजा भैया, अब्बास अंसारी, बृजभूषण शरण सिंह, धनंजय सिंह, विनीत सिंह, बृजेश सिंह के साथ-साथ खान मुबारक, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही, संजय सिंह सिंगला, अतुल वर्मा, मोहम्मद साहब, सुधाकर सिंह, गुड्डू सिंह, अनूप सिंह, लल्लू यादव, बच्चू यादव और जुगनू वालिया शामिल हैं.