UP Weather Update: यूपी के लोगों को हीटवेव से जल्द मिलने वाली है राहत... फिर इन जिलों में होगी बारिश

UP Weather Update: यूपी में अगले गुरुवार तक भीषण गर्मी पड़ेगी. इसके बाद गोरखपुर, लखीमपुर और मऊ समेत तराई-पूर्वांचल के जिलों में बारिश की उम्मीद. आज 60 डिग्री तक हीट इंडेक्स.

UP Weather Update

यूपी तक

• 09:44 AM • 22 May 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मई की गर्मी अपने चरम पर है, लेकिन इस भीषण तपिश के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने यूपी Tak से खास बातचीत में बताया कि अभी अगले गुरुवार तक प्रदेशवासियों को इस भीषण गर्मी का सामना जमकर करना पड़ेगा. हालांकि, इस चुनौतीपूर्ण हफ्ते के बीतने के बाद मौसम करवट लेगा. तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को तपती गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें...

अगले गुरुवार के बाद इन अनुमानित जिलों में बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अगले गुरुवार के बाद उत्तर प्रदेश के तराई बेल्ट और पूर्वांचल के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की प्रबल संभावना है. अनुमान के मुताबिक, जिन जिलों में बारिश से राहत मिल सकती है, उनमें शामिल हैं:

लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और पीलीभीत, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी और संत कबीर नगर. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने से मौसम का मिजाज बदलेगा और झुलसाने वाली लू की रफ्तार पर ब्रेक लगेगा.

आज के लिए 'भीषण लू' का अलर्ट, इन जिलों में हालात सबसे कठिन

बारिश की इस राहत से पहले उत्तर प्रदेश को अभी अगले कुछ दिन आग के दरिया से गुजरना होगा. मौसम विभाग (IMD) ने 22 मई 2026 के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण की चेतावनी जारी की है:

भीषण लू वाले जिले: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर और जौनपुर. इन जिलों में दोपहर के समय अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है.

अति उष्ण लहर वाले जिले: सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, गाज़ियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर.

सामान्य लू वाले जिले: देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, कासगंज, अमरोहा, शाहजानकारी, संभल और बदायूं.

इसके साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में 2-3°C की क्रमिक वृद्धि (धीरे-धीरे बढ़ोतरी) दर्ज की जाएगी.

सावधान! 60°C तक महसूस हो रही है गर्मी 

मौसम विभाग ने आज के लिए जो ताप सूचकांक जारी किया है, वह बेहद डराने वाला है. ताप सूचकांक का मतलब है कि हवा में उमस के कारण वास्तविक तापमान से कितनी ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है:

50-60°C का खतरनाक सूचकांक: आगरा, बहराइच और गोरखपुर जनपदों में आज गर्मी का अहसास 50 से 60 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है. ऐसे में धूप में निकलना सीधे तौर पर सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है.

40-50°C का सूचकांक: बागपत, कन्नौज, मैनपुरी, हरदोई, रायबरेली, फतेहपुर, चित्रकूट, सन्त रविदास नगर, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलरामपुर और सिद्धार्थ नगर जनपदों में हीट इंडेक्स 40 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अगले ६ दिन बेहद भारी और अत्यधिक गर्म होने वाले हैं, लेकिन अगले गुरुवार के बाद तराई और पूर्वांचल से शुरू होने वाली मानसूनी हलचल और हल्की बारिश निश्चित रूप से राज्य को इस जानलेवा तपिश से बड़ी निजात दिलाएगी.