UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की पहली बारिश को लेकर सामने आया बिग अपडेट... इस डेट से झमाझम बरसेंगे मेघ

यूपी तक

• 04:40 PM • 22 May 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत की खबर. केरल में समय से पहले दस्तक के बाद 22 जून के आसपास यूपी पहुंच सकता है मॉनसून.

UP Weather Update Today, UP Rain Alert 16 May, IMD Thunderstorm Warning Uttar Pradesh, Noida Ghaziabad Weather

UP Weather News

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और जानलेवा लू की चपेट में है. राज्य के कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिसने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. गर्मी के इस सितम के बीच हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है कि यूपी में मॉनसून कब आएगा? इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून के आगमन को लेकर एक बड़ा और राहत देने वाला अनुमान जताया है.

यह भी पढ़ें...

22 जून के आसपास बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत में इस साल 22 जून के आसपास मॉनसून पहुंच सकता है. इस अनुमान के बाद यह माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में भी 22 जून के आसपास ही मॉनसून की पहली बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे तपते शहरों को बड़ी राहत मिलेगी.

केरल में समय से पहले दस्तक की खबर, तेजी से बढ़ रहा आगे

इस बार सबसे अच्छी खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South-West Monsoon) इस साल अपनी सामान्य गति से काफी पहले आगे बढ़ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, अपनी सामान्य तारीख से लगभग एक सप्ताह पहले ही केरल में मॉनसून की दस्तक की खबर है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आगे भी मौसम के हालात अनुकूल रहे और मॉनसून की यही रफ्तार बनी रही, तो उत्तर भारत को जून के तीसरे सप्ताह में ही इस जानलेवा गर्मी से बड़ी राहत मिलने की पूरी उम्मीद है. फिलहाल, भीषण तपन झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों की निगाहें मॉनसून की प्रगति और उसकी हर हलचल पर टिकी हुई हैं.