रामपुर की पुलिसकर्मी लता-उनके बच्चे की रोड हादसे में हुई थी मौत, अब इस केस में ऐसा क्या पता चला जिसने सभी को हिला डाला

UP News: यूपी के रामपुर में 1 महीने पहले सड़क हादसे में एक महिला पुलिसकर्मी और उनकी बेटी की मौत हो गई थी. अब पुलिस को इस मामले में जो पता चला है, उसने हड़कंप मचा दिया है.

Rampur, Rampur news, Rampur police, Rampur crime news, Rampur crime, Rampur viral news, up news, up crime news, up crime, up viral news, रामपुर, रामपुर न्यूज, रामपुर वायरल न्यूज, रामपुर क्राइम न्यूज, यूपी क्राइम न्यूज, यूपी क्राइम

UP News

आमिर खान

07 Apr 2026 (अपडेटेड: 07 Apr 2026, 10:54 AM)

follow google news

UP News: यूपी के रामपुर के नैनीताल हाईवे पर 25 फरवरी को एक कार और डंपर के बीच टक्कर हो गई. इस दौरान कार में सवार महिला पुलिसकर्मी और उनकी 3 साल की मासूम बच्ची की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतका के पति दान सिंह ने मामले में केस दर्ज करवाया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. शुरू में पुलिस को भी ये हादसा लग रहा था. मगर जांच के दौरान जो सच सामने आया, उसने पुलिस को भी चौंका कर रख दिया और रिश्ते भी शर्मसार हो गए.

यह भी पढ़ें...

लता को दे दी गई दर्दनाक मौत

पुलिस जांच में सामने आया है कि पुलिसकर्मी लता और उनकी बेटी को मारा गया था. उनके हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. लता और मासूम को मारने वाला भी कोई और नहीं बल्कि लता का पति दान सिंह था. दान सिंह ने अपनी पत्नी को तो मारा ही, बल्कि उसने अपनी 3 साल की मासूम बच्ची तक को मार डाला. दान सिंह ने सोचा कि वह हत्याकांड को हादसा दिखा देगा. मगर पुलिस जांच में उसका शर्मनाक कांड खुलकर सामने आ गया.

पत्नी और बेटी को क्यों मारा?

पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि दान सिंह ने आर्थिक हित के लिए ही अपनी पुलिसकर्मी पत्नी लता को मार डाला. इस दौरान बच्ची को भी मार डाल दिया गया. उसकी नजर पुलिसकर्मी पत्नी की मौत के बाद मिलने वाले पैसे पर थी.

इस साजिश में दान सिंह ने अपने साथियों को भी जोड़ा था. नूर हसन और सलमान को साथ लेकर उसने पूरी साजिश रची थी. पुलिस ने दान सिंह और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में 2 अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. 

नशे की गोलियां खिला गाड़ी में बैठाया फिर…

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक रामपुर सुमेंद्र मीणा ने बताया, मृतका और मासूम को दान सिंह ने नशे की गोलियां देकर गाड़ी में बैठाया था. फिर योजना के तहत गाड़ी में आग लगा दी थी. महिला पुलिसकर्मी फिर भी गाड़ी से उतरने में कामयाब रही. मगर उसकी मौत हो गई. जब मृतका को पति अस्पताल लेकर गया, उस दौरान भी पति ने महिला के सिर पर हथौड़े से हमला किया. आर्थिक लाभ और आरोपी के प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है.