उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 5 अप्रैल को भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह' का भव्य शुभारंभ किया. यह कार्यक्रम अकादमी परिसर स्थित राज बिसारिया प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ.
ADVERTISEMENT
22 करोड़ के विकास कार्यों का उपहार
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री भारतेंदु नाट्य अकादमी के संपूर्ण भवन और दो प्रेक्षागृहों के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया. इस नवीनीकरण परियोजना पर 22 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की गई है. इसके साथ ही, मुख्यमंत्री रंगमंच की दुनिया से जुड़ी 'रंगवेद' पत्रिका का विमोचन भी किया.
कलाकारों का सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कलाविदों और अकादमी के पूर्व छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया. 5 से 12 अप्रैल तक चलने वाले इस आठ दिवसीय उत्सव में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.
कार्यक्रम की रूपरेखा
स्वर्ण जयंती समारोह के तहत प्रतिदिन दो शिफ्ट में नाटकों का मंचन किया जाएगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बीएम शाह प्रेक्षागृह में दोपहर 3:30 बजे से और राज बिसारिया प्रेक्षागृह में शाम 6:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी. यह आयोजन अकादमी की गौरवशाली यात्रा और रंगमंच के क्षेत्र में उसकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को समर्पित है.
ADVERTISEMENT









