पवन सिंह को क्यों नहीं मिला राज्यसभा का टिकट? सवाल सुनते ही निरहुआ ने दे दिया ये रिएक्शन

Nirahua on Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के राज्यसभा न जाने पर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने बड़ा खुलासा किया है. निरहुआ ने कहा कि भाजपा में जिम्मेदारी समय आने पर मिलती है और पवन सिंह के लिए पार्टी का प्लान अलग हो सकता है. जानें नीतीश कुमार और पवन सिंह को लेकर क्या बोले निरहुआ.

Pawan singh and Nirahua

यूपी तक

08 Apr 2026 (अपडेटेड: 08 Apr 2026, 05:18 PM)

follow google news

Nirahua on Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को लेकर पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा उन्हें राज्यसभा भेज सकती है. हालांकि उम्मीदवारों की अंतिम सूची में उनका नाम न होने से प्रशंसक निराश दिखे. अब इस मामले पर भाजपा नेता और कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बड़ा बयान दिया है.  इससे संकेत मिलते हैं कि पार्टी के पास पवन सिंह के लिए कोई दूसरा बड़ा प्लान तैयार है.

यह भी पढ़ें...

समय आने पर मिलेगी जिम्मेदारी-निरहुआ

पवन सिंह के राज्यसभा न जाने के सवाल पर निरहुआ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कब किसे क्या जिम्मेदारी मिल जाए यह कोई नहीं जानता. उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता हैं और पार्टी जो भी आदेश देती है उसे निभाते हैं. निरहुआ के इस बयान से साफ है कि पवन सिंह को राज्यसभा न भेजना किसी नाराजगी का संकेत नहीं बल्कि पार्टी की भविष्य की रणनीति का हिस्सा हो सकता है.

क्या बंगाल चुनाव और बिहार विधानसभा में फंसा पेंच?

वीडियो रिपोर्ट के अनुसार, पवन सिंह को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोकसभा चुनाव में हार के बाद उम्मीद थी कि पवन सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव में मौका मिलेगा. लेकिन वहां भी वह केवल स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आए. विधानसभा चुनाव के बाद यह माना जा रहा था कि भाजपा उन्हें उच्च सदन (राज्यसभा) भेजकर उनके कद को बढ़ाएगी. लेकिन सूची में नाम न होने से चर्चाएं तेज हो गईं. बहरहाल अब सबकी नजरें भाजपा के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या आगामी दिनों में पवन सिंह को संगठन में कोई बड़ा पद मिलता है या फिर उन्हें किसी उपचुनाव में उतारा जाता है.