सुपरहिट भोजपुरी गाना 'घिस-घिस' में अक्षय कुमार संग बिताया पल क्यों नहीं भूल पाएंगी अक्षरा, खुद बताई ये वजह

Akshara Singh Bollywood debut: अक्षरा सिंह ने ‘घिस घिस घिस’ से बॉलीवुड डेब्यू पर खुशी जताई. अक्षय कुमार संग काम करने को उन्होंने सपने जैसा बताया. बिहार की बेटी होने पर गर्व जताते हुए एक्ट्रेस ने बिहार में फिल्म सिटी और शूटिंग सुविधाओं की भी मांग की.

Akshara Singh Bollywood debut

यूपी तक

• 05:00 AM • 27 May 2026

follow google news

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के नए गाने 'घिस घिस घिस' की रिलीज के बाद भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं है. टाइम्स म्यूजिक पर रिलीज हुए इस गाने के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने पर अक्षरा सिंह ने खुलकर अपनी इमोशनल शेयर की है. अक्षरा ने कहा कि एक 'बिहारी बेटी' होने के नाते उनके लिए यह किसी सौभाग्य से कम नहीं है कि उन्हें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने और खुद अक्षय कुमार को भोजपुरी स्टेप्स पर नचाने का मौका मिला है. 

यह भी पढ़ें...

'ऐसा लग रहा है जैसे मैं अभी भी कोई सपना देख रही हूं'

बॉलीवुड में अपनी इस धमाकेदार एंट्री पर अक्षरा सिंह काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा 'मुझे तो ऐसा लग रहा है कि मैं अभी किसी खूबसूरत सपने में जी रही हूं. बिहार के लोगों ने, जहां मैं कभी गली-कस्बों में घूमा करती थी, मुझे इतना प्यार और आशीर्वाद देकर आज इस मुकाम पर पहुंचा दिया है. एक बिहारी बेटी को लोगों ने इतना स्नेह दिया कि आज मैं सीधे अक्षय सर के साथ काम कर रही हूं. 'वेलकम टू द जंगल' में इंडस्ट्री के एक से बढ़कर एक दिग्गज आर्टिस्ट हैं और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए गर्व की बात है. गाने को मिल रहा रिस्पांस भी बेहद अमेजिंग है.'

अक्षय सर के साथ वो 'स्पेशल मोमेंट' जो ताउम्र याद रहेगा

अक्षय कुमार के साथ बिताए गए खास पलों को याद करते हुए अक्षरा ने एक बेहद दिलचस्प वाकया शेयर किया. उन्होंने बताया कि 'शूटिंग के दौरान अक्षय सर के साथ मेरा सबसे स्पेशल मोमेंट वो था, जब मैंने उनके साथ राजगीरा की रोटी पर घी और गुड़ लपेटकर खाया. जैसे हम बचपन में रोल बनाकर खाते थे, बिल्कुल वैसे ही. उनके साथ बिताया हर पल मेरे लिए बेहद कीमती है. मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मुझे बॉलीवुड में पहला ही मौका डायरेक्ट अक्षय कुमार के साथ मिला, जिसे मैं ताउम्र याद रखूंगी.'

बिहार में फिल्म सिटी को लेकर नेताओं से अपील

जब अक्षरा से पूछा गया कि क्या वे अब लगातार बॉलीवुड में ही काम करेंगी? तो उन्होंने कहा कि अगर जनता की दुआएं रहीं तो बिल्कुल करेंगी. इसके साथ ही बिहार के विकास पर बात करते हुए अक्षरा ने एंटरटेनमेंट सेक्टर को लेकर अपनी चिंताएं जताईं. उन्होंने सरकार से मांग की बिहार अब हर क्षेत्र में डेवलप कर रहा है, इसलिए मैं राज्य के सभी माननीय नेताओं से चाहूंगी कि वे अब एंटरटेनमेंट सेक्टर पर भी विशेष ध्यान दें. हमें बिहार में ही शूटिंग की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि हम इत्मीनान से काम कर सकें. हमारे बिहार में ऐसे बहुत से खूबसूरत और बेहतरीन लोकेशंस हैं, जो अभी तक पूरी तरह अनटच्ड हैं.'