बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ अक्षरा सिंह का धमाकेदार गाना 'घिस-घिस-घिस' रिलीज होते ही मचा रहा बवाल

Akshay Kumar Bhojpuri Song: अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का भोजपुरी तड़का सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. ‘वेलकम टू द जंगल’ के नए गाने ‘घिस घिस घिस’ में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री, देसी अंदाज और धमाकेदार डांस ने फैंस को दीवाना बना दिया है.

Akshay Kumar Bhojpuri Song

यूपी तक

• 06:04 PM • 26 May 2026

follow google news

Akshay Kumar Bhojpuri Song: बॉलीवुड के असली खिलाड़ी अक्षय कुमार और भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अक्षरा सिंह का ऐसा धमाकेदार संगम हुआ है जिसने इंटरनेट का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. दोनों स्टार्स पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए एक साथ नजर आए हैं और उनका नया गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है. मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का यह गाना कोई आम बॉलीवुड ट्रैक नहीं है बल्कि इसमें आपको शुद्ध देसी भोजपुरी तड़का और बॉलीवुड की कड़क मस्ती का ऐसा फ्यूजन मिलेगा कि पैर अपने आप थिरकने लगेंगे. गाने के रिलीज होते ही अक्षरा सिंह ने फैंस को चेतावनी देते हुए मजेदार अंदाज में लिखा 'यह गाना सुनके अगर आप नाचने लग जाएं, तो हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा.'

यह भी पढ़ें...

फुल भोजपुरी वाइब वाइब वाला गाना

गाना 'घिस घिस घिस' विजुअली इतना तगड़ा है कि इसे देखते ही किसी ग्रामीण उत्सव या त्योहार की याद आ जाती है.  गाने की शूटिंग पूरी तरह से एक देहाती लोकेशन और ग्रामीण माहौल से प्रेरित सेटअप पर की गई है. रंग-बिरंगे सेट्स, चमचमाती लाइट्स और फेस्टिव वाइब्स इसे एकदम लोकल फ्लेवर दे रहे हैं. सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहे हैं गाने के बोल जो पूरी तरह से भोजपुरी अंदाज में पिरोए गए हैं. गाने में कुछ हल्के डबल मीनिंग शब्दों का भी मजेदार इस्तेमाल किया गया है जिसने युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक नई बहस और चर्चा छेड़ दी है.

'टिप-टिप बरसा पानी बहुत हुआ, अब भोजपुरी में आइए..."

इस गाने के पीछे की बैकस्टोरी भी बेहद दिलचस्प है. दरअसल, इस गाने की नींव सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक मजेदार बातचीत से पड़ी थी. 22 मई को अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर सीधे अक्षय कुमार को भोजपुरी में आने का चैलेंज और न्योता दोनों दे डाला था. क्षरा ने अपने अंदाज में कहा था 'अक्षय जी, बहुत दिनों से आपका हिंदी गाना देख रहे हैं हम... 'टिप टिप बरसा पानी', 'चुराके दिल. अब बहुत हुआ, थोड़ा भोजपुरी में भी आइए. अपना तड़का और जलवा इधर भी लगाइए और हमारे साथ मिलकर जरा ठुमका लगाइए.'

बॉलीवुड के खिलाड़ी भैया भी इस निमंत्रण को पाकर खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने तुरंत अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अक्षरा के इस न्योते को बड़े ही मजेदार अंदाज में स्वीकार किया था.

फरवरी में ही मिल गया था 'हिंट'

भले ही यह गाना अब रिलीज हुआ हो. लेकिन इसकी खिचड़ी काफी पहले से पक रही थी. इसी साल फरवरी में अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ एक बेहद क्लोज तस्वीर शेयर की थी. उस समय सस्पेंस बरकरार रखते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा था 'जब खिलाड़ी की मुलाकात मृगनैनी से हो... और कहानी अभी बाकी है। बड़ा सरप्राइज लोड हो रहा है.' उस वक्त से ही दोनों इंडस्ट्री के फैंस लगातार कयास लगा रहे थे कि कुछ तो बड़ा होने वाला है और अब 'वेलकम टू द जंगल' के इस गाने ने उस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है.

'वेलकम टू द जंगल' का बढ़ा क्रेज

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अपनी विशाल स्टार कास्ट और जबरदस्त कॉमिक यूनिवर्स को लेकर पहले ही टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. लेकिन अब अक्षरा सिंह की एंट्री और इस 'घिस घिस घिस' गाने ने फिल्म के प्रमोशन में चार चांद लगा दिए हैं. फैंस का कहना है कि बॉलीवुड और क्षेत्रीय सिनेमा का ऐसा मास एंटरटेनर संगम भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने थिएटर्स में तहलका मचाने की पूरी तैयारी कर ली है.