अक्षय कुमार संग बेटी अक्षरा को डांस करता देख इमोशनल हुईं उनकी मां, बॉलीवुड स्टार संग एक्ट्रेस की जोड़ी हो गई सुपरहिट

Akshara Singh mother emotional: अक्षरा सिंह के बॉलीवुड डेब्यू गाने ‘घिस घिस घिस’ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. अक्षय कुमार संग बेटी को स्क्रीन पर देख मां नीलिमा सिंह भावुक हो गईं. वायरल वीडियो में मां-बेटी का इमोशनल बॉन्ड फैंस का दिल जीत रहा है.

Akshara Singh mother emotional

यूपी तक

• 01:45 PM • 28 May 2026

follow google news

Akshara Singh mother emotional: भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर हिंदी सिनेमा जगत में एक सॉलिड एंट्री मार ली है. अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का नया बॉलीवुड गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. अक्षरा का ये गाना देख उनकी मां नीलिमा सिंह इमोशनल हो गईं.  टीवी स्क्रीन पर अक्षय कुमार संग बेटी को कमर मटकाते देख मां के आंसू छलक पड़े जिसका एक बेहद खूबसूरत वीडियो खुद अक्षरा ने शेयर किया है. 

यह भी पढ़ें...

टीवी पर बेटी को अक्षय संग देख रो पड़ीं मां

भोजपुरी में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद अक्षरा सिंह ने जब बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की तो उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां नीलिमा सिंह का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही घर के बड़े टीवी स्क्रीन पर अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का गाना 'घिस घिस घिस' बजना शुरू होता है वैसे ही अक्षरा की मां नीलिमा सिंह इमोशनल हो जाती हैं. वे अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर पातीं और अपने चेहरे को हथेलियों से छुपाकर रोने लगती हैं. उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़ते हैं जिसे वे पोंछती नजर आती हैं. इसके तुरंत बाद वे अपनी लाडली अक्षरा को गले से लगा लेती हैं और उनके माथे पर चूमते हुए खूब दुलार करती हैं. बाद में मां-बेटी इस गाने की बीट्स पर झूमती और एंजॉय करती भी दिखाई देती हैं.

'दुनिया के हर अवॉर्ड से बड़ा है मां का यह रिएक्शन'

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अक्षरा सिंह ने एक बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा 'मां का यह वाला प्राउड रिएक्शन दुनिया के हर बड़े अवॉर्ड और ट्रॉफी से कहीं बढ़कर है.' सोशल मीडिया पर मां-बेटी के इस अनमोल और सच्चे प्यार वाले वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. भोजपुरी और बॉलीवुड जगत के तमाम सितारे और फैंस अक्षरा की इस कामयाबी पर गर्व जता रहे हैं और गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का है यह वायरल ट्रैक

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशनल और स्पेशल सॉन्ग 'घिस घिस घिस' में अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी है. इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर विक्रम मोंट्रोजे और सुप्रिया पाठक ने अपनी आवाज दी है जबकि स्क्रीन पर अक्षय और अक्षरा की केमिस्ट्री आग लगा रही है.

बैक-टू-बैक धमाके कर रहीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह के लिए यह हफ्ता बेहद शानदार रहा है. बॉलीवुड डेब्यू से ठीक पहले वे तब जबरदस्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने पटना में हुए देश की सबसे बड़ी फिल्म 'पुष्पा 2-द रूल' के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट में स्टेज पर लाइव परफॉर्म किया था. उस इवेंट में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मौजूदगी में अक्षरा ने अपने किलर डांस स्टेप्स से पूरे पटना को झूमने पर मजबूर कर दिया था. अब अक्षय कुमार संग इस गाने के हिट होने के बाद यह साफ हो गया है कि अक्षरा सिंह पैन-इंडिया स्टार बनने की राह पर निकल चुकी हैं.