शराब के नशे में KISS कर रहे थे बागपत के राजीव, विपिन, कपिल और विकास... हर की पैड़ी पर खूब हुई अश्लील बदतमीजी!

Obscene act in Ganga: हरिद्वार की हर की पैड़ी पर यूपी के चार युवकों ने शराब के नशे में अश्लील हरकतें कर हंगामा मचा दिया. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चारों को बीच गंगा से पकड़ लिया. चालान और माफी के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

Haridwar Video Viral

यूपी तक

• 12:58 PM • 28 May 2026

follow google news

Obscene act in Ganga: हरिद्वार में यूपी के बागपत से आए चार युवकों ने शराब के नशे में अश्लीलता की सारे हदें पार कर दीं. शराब के नशे में चारों आरोपी युवक हर की पैड़ी पर स्नान के दौरान एक दूसरे को किस करते हुए अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दिए. इस घटना का वीडियो वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बनाकर शेयर कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया.  हरकत में आई हरिद्वार पुलिस ने बीच गंगा में तैर रहे चारों हुड़दंगबाजों को धर दबोचा. हालांकि चालान काटने और माफी मांगने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. 

यह भी पढ़ें...

गंगा आरती के बाद की गई अश्लील हरकत

ये घटना बुधवार शाम की है. जब गंगा की आरती खत्म होने के बाद श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे थे. उसी समय बागपत के रहने वाले चारों युवक राजीव, विपिन, कपिल और विकास शराब के नशे में पूरी तरह धुत होकर बाजार की सड़कों पर लहराते हुए निकले. इस दौरान चार धाम यात्रा की वजह से उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाकर इन सभी ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं. आरोप है कि नशे में खोए ये युवक रास्ते से गुजर रही महिलाओं और महिला श्रद्धालुओं को जानबूझकर कोहनी और धक्का मार रहे थे. जब दुकानदारों ने इन्हें टोकने की कोशिश की तो ये उनसे भी उलझ गए. स्थानीय लोगों ने अपनी सूझबूझ से इस पूरे तमाशे को कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया जिसके वायरल होते ही बवाल मच गया. 

हर की पैड़ी पर अश्लीलता का लाइव वीडियो

बाजार में उत्पात मचाने के बाद भी इन युवकों का मन नहीं भरा तो ये सीधे हर की पैड़ी के गंगा घाट पर पहुंच गए. वहां स्नान कर रहे श्रद्धालुओं और वीआईपी यात्रियों को इन्होंने जबरन धक्का देकर हटाया और खुद गंगा नदी में कूद गए. तेज बहाव के बीच शराब के नशे में तैरते हुए ये चारों युवक आपस में एक-दूसरे के साथ बेहद अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने लगे. घाट पर मौजूद हजारों परिवारों और महिलाओं के सामने चल रहे इस गंदे खेल की सूचना तुरंत हर की पैड़ी चौकी पुलिस को दी गई.

बीच गंगा से खींचकर बाहर लाई पुलिस

वीडियो वायरल होने और स्थानीय लोगों की शिकायत पर हर की पैड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस कर्मियों ने बहती गंगा के बीच से इन चारों युवकों को जबरन खींचकर बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया. पुलिस चौकी ले जाकर जब इनका मेडिकल कराया गया तो अत्यधिक शराब पीने की पुष्टि हुई. हालांकि बाद में पुलिस ने इन चारों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए भारी चालान काटा. युवकों द्वारा अपनी गलती पर लिखित में हाथ जोड़कर माफी मांगने और दोबारा ऐसी हरकत न करने की कसम खाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

इस घटना के बाद हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों में गहरा गुस्सा है.मामले की पल-पल की जानकारी पुलिस को देने वाले तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बेहद कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा 'मैं खुद इन हुड़दंगबाजों के पीछे चल रहा था ताकि कोई बड़ा विवाद या मारपीट न हो जाए. आजकल सोशल मीडिया पर उत्तराखंड या हरिद्वार-ऋषिकेश का बायकॉट करने का जो ट्रेंड चलाया जाता है वो लोग कान खोलकर सुन लें देवभूमि के लोग किसी राज्य या वहां के नागरिकों के विरोधी नहीं हैं. लेकिन अगर आप आस्था के इस केंद्र को अय्याशी का पिकनिक स्पॉट मानकर यहां हुड़दंग मचाएंगे, हमारी मां-बहनों से अभद्रता करेंगे और सनातन धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाएंगे तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.'