'सिर्फ फोटो नहीं, ईमानदारी से हो काम...', बांदा में बढ़ती गर्मी और अवैध खनन पर IPS अधिकारी ने CM योगी से की ये मांगें

समर्थ श्रीवास्तव

24 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

IPS Rajababu Singh News: वरिष्ठ आईपीएस राजाबाबू सिंह ने बांदा में अवैध खनन रोकने और वृक्षारोपण के लिए सीएम योगी से अपील की.

ips rajababu singh, banda environmental crisis, cm yogi adityanath, illegal mining banda, mp cadre ips, banda temperature rise, national biodiversity award, ken river mining, bundelkhand water crisis

IPS Officer Rajababu Singh and CM Yogi

Google CTA

IPS Officer Rajababu Singh Appeal to CM Yogi News: 'अगर हम आज नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी...' ये शब्द मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान एडीजी (रेलवेज) राजाबाबू सिंह के हैं. अपने गृह जनपद बांदा में बढ़ती गर्मी और पर्यावरणीय हालात को लेकर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सिर्फ फोटो खिंचाने से हालात नहीं बदलेंगे, बल्कि ईमानदारी से जमीन पर काम करने की जरूरत है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अवैध खनन पर रोक, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और पर्यावरण सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें...

दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो रहा बांदा

मूल रूप से बांदा के रहने वाले राजाबाबू सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पिछले कई दिनों से वह खबरों में पढ़ रहे हैं कि बांदा दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में शामिल होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिले के पास केन नदी, बेतवा नदी और अन्य प्राकृतिक संसाधन होने के बावजूद कुप्रबंधन की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है. बढ़ते तापमान और बिगड़ते पर्यावरण को लेकर उन्होंने चिंता जताई.

'सिर्फ फोटो नहीं, ईमानदारी से हो काम'

हाल ही में नेशनल बायोडायवर्सिटी अथॉरिटी की ओर से सम्मानित किए गए आईपीएस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने तिगरा की बंजर जमीन को हरा-भरा बनाकर दिखाया है. उनका कहना है कि बांदा में भी इसी तरह बड़े स्तर पर काम किया जाना चाहिए, लेकिन केवल फोटो खिंचाने के लिए नहीं, बल्कि पूरी ईमानदारी और गंभीरता के साथ प्रयास होने चाहिए.

सीएम योगी के सामने रखीं तीन बड़ी मांगें

राजाबाबू सिंह ने मुख्यमंत्री के सामने तीन बड़ी मांगें रखीं. उन्होंने केन नदी और पहाड़ियों में हो रहे अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने, बांदा, महोबा और हमीरपुर में अगले 10 साल तक बालू और पत्थर खनन के पट्टों को बंद करने और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती की मांग की. उन्होंने यह भी कहा कि वह एक कार्यरत पुलिस अधिकारी हैं और सिविल सर्विस नियमों का पालन करते हुए अपने गृह जिले के लिए यह भावनात्मक अपील कर रहे हैं.