मिर्जापुर में राजन बिंद ने प्रेमिका पर दोस्त संग शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर, असली कहानी तो इसके बाद पता चली!

सुरेश कुमार सिंह

25 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक रूह कंपा देने वाली मामला सामने आया है. यहाँ एक प्रेमी ने अपनी ही नाबालिग प्रेमिका के सामने ऐसी घिनौनी शर्त रख दी, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए.

mirzapur crime news, rajan bind case, ajay bind arrested, minor girl killed, police encounter up, padri police station

Mirzapur Crime News (Photo AI Generated)

Google CTA

Mirzapur Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक रूह कंपा देने वाली मामला सामने आया है. यहाँ एक प्रेमी ने अपनी ही नाबालिग प्रेमिका के सामने ऐसी घिनौनी शर्त रख दी, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला और जब लड़की ने जब मना किया, तो दोनों लड़कों ने मिलकर उसकी बेरहमी से जान ले ली. पड़री थाना क्षेत्र में हुई इस जघन्य हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए वारदात में शामिल मुख्य आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने एक आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद मुठभेड़ के दौरान दबोचा है.

यह भी पढ़ें...

परिजनों ने प्रेमी पर जताया था शक

यह मामला पड़री थाना क्षेत्र के बसारी गांव का है, जहां बीते 24 मई को एक खेत में नाबालिग लड़की का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई. इस बीच मृतका के परिजनों ने साजन उर्फ राजन बिंद नाम के युवक पर हत्या का सीधा आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शुरुआती जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को शक हुआ कि इस वारदात में साजन के साथ कोई और भी शामिल था, जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया.

पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से गिरा आरोपी दोस्त

पुलिस टीम 24 मई को हत्या में शामिल दूसरे आरोपी अजय बिंद की तलाश में जुटी थी. इसी दौरान पुलिस ने बौड़री पहाड़ी के पास अजय को घेर लिया. खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने बचने के लिए पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी. पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी अजय बिंद के पैर में गोली लग गई, जिससे वह वहीं ढेर हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया. जामा तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है.

चीखने-चिल्लाने पर सीने पर मारा पत्थर

पुलिस की कड़ी पूछताछ में पकड़े गए आरोपी अजय बिंद ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया. उसने बताया कि उसके दोस्त साजन उर्फ राजन बिंद का उस नाबालिग लड़की के साथ काफी समय से प्रेम संबंध था. घटना के दिन राजन ने अजय से कहा कि 'चलो मैं तुम्हें अपनी प्रेमिका से मिलवाता हूं.' जब दोनों वहां पहुंचे, तो राजन लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा. इसके बाद जब अजय ने भी लड़की के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की, तो मृतका ने इसका कड़ा विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया. पोल खुलने के डर से अजय ने लड़की के सीने पर भारी पत्थर से वार कर दिया. इसके बाद दोनों दोस्तों ने मिलकर गमछे से उसका मुंह और गला दबाकर उसे तड़पा-तड़पा कर मार डाला और शव को खेत में फेंक कर फरार हो गए.

दोनों आरोपी भेजे गए जेल

मिर्जापुर की पुलिस अधीक्षक (SP) अपर्णा रजत कौशिक ने मामले की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग बालिका की हत्या के मामले में कार्रवाई की गई है. मुख्य आरोपी प्रेमी साजन उर्फ राजन बिंद और पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए उसके दोस्त अजय बिंद, दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.