Mahoba Case Protest: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में कांग्रेसियों का हल्लाबोल. महोबा जनपद में दलित छात्रा के साथ हुए अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म एवं उसको सिगरेट से जलाना जैसे अमानवीय अत्याचार की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने आज बलिया समेत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय एवं बांसडीह , बेल्थरा, रसड़ा व बैरिया तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया.
ADVERTISEMENT
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कठोरतम कार्रवाई, पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा तथा आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की. उमाशंकर पाठक ने कहा कि आज प्रदेश में केवल सत्ता संरक्षित अपराधी ही खुलेआम अपराध कर रहे हैं.
कहा सरकार का इन अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यह कथन कि आज पूरा प्रदेश अपराध मुक्त है यह केवल जुमले बाजी का दावा है।कांग्रेस जनों ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर बलिया कांग्रेस पार्टी अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग करती हैं और साथ ही कोरा और झूठा दावा न करने की सलाह देती हैं.
ज्ञापन सौंपने वालों में बांसडीह तहसील में प्रमुख रूप से विनोद सिंह, विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया,वीर बहादुर सिंह, संग्राम तिवारी,रेखा तिवारी,मदन यादव, नसीरुद्दीन,ड्यूल, महाप्रसाद चौबे. बलिया से सत्य प्रकाश उपाध्याय, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, अनुपमा सिंह,ऊषा सिंह, सुजीत पाठक,अवधेश ठाकुर, राजेन्द्र प्रसाद, लड्डू त्यागी, हीरा राम, अवधेश पाण्डेय, राजेन्द्र चौधरी, संतोष चौबे. बेल्थरा से विवेक पाण्डेय विक्की,अहमद कमाल लड्डन,कोकील राम, आनन्द पाण्डेय, रवि उपाध्याय। रसड़ा से परशुराम जी, मकसूद अहमद, सूर्य कान्त अन्जनी राम, राहुल पाण्डेय, शेषनाथ ,शिव जी तिवारी, मंजीत सिंह,बैरिया से विद्यापति तिवारी, खजांची राय, पारसनाथ, राजेन्द्र सिंह गामा,सुनिल सिंह सहित आदि लोग सम्मिलित रहें.
ADVERTISEMENT









