इटावा में दरिंदा बना भतीजा! आधी रात को घर में घुसकर चाची संग किया रेप, पूरा मामला चौंका देगा

अमित तिवारी

• 07:17 PM • 20 May 2026

Etawah Crime News: इटावा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर अपनी रिश्ते की चाची से रेप का आरोप लगा है. वारदात का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

Etawah Crime News:सांकेतिक तस्वीर

Etawah Crime News:सांकेतिक तस्वीर

Google CTA

Etawah Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. थाना बलरई क्षेत्र के एक गांव में एक भतीजे ने रिश्ते की चाची संग रेप की घटना को अंजाम दिया. यह घटना उस वक्त हुई जब महिला घर में अपने मासूम बच्चों के साथ अकेले सो रही थी. रात के अंधेरे में घर में घुसकर आरोपी ने अपनी चाची के साथ रेप किया. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है. आधी रात के सन्नाटे में अंजाम दी गई इस दरिंदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला

यह खौफनाक वारदात 28 साल की एक महिला के साथ हुई है.   महिला का पति घर से दूर गुजरात में एक हलवाई के पास नौकरी करता है. इनके दो बच्चे हैं. इस घटना के वक्त महिला घर में अपने बच्चों के साथ अकेली थी.  इसी बात का फायदा उठाकर गांव के ही रहने वाले एक  युवक ने महिला के साथ रेप किया. आरोपी महिला के बीच चाची-भतीजे का रिश्ता है.

आधी रात के सन्नाटे में जब पूरी दुनिया सो रही थी तब आरोपी मिथुन कुमार जबरन घर की दीवार लांघकर अंदर घुस आया. महिला को अकेला पाकर उसने दरिंदगी शुरू कर दी. पीड़ित महिला ने अपनी और अपने मासूम बच्चों की जान बचाने के लिए तड़पते हुए विरोध किया. लेकिन हैवान की ताकत के आगे उसकी एक न चली. दरिंदे ने डरा-धमकाकर जबरदस्ती महिला के साथ रेप किया.

दरिंदगी का खौफनाक वीडियो वायरल

इस पूरी वारदात की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में हैवानियत की यह लाइव तस्वीरें कैद हो गईं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है. इस हादसे से बुरी तरह टूट चुकी पीड़िता ने फौरन रात में ही फोन करके पुलिस को मौके पर बुलाया. बलरई थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी मिथुन कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर लिया है.

थाना पुलिस का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील और गंभीर है. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस की टीमें एक्टिव हो गई हैं. सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है और फरार चल रहे आरोपी भतीजे की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा.