प्रतापगढ़ में तेज बारिश के बीच 100 साल पुराना मकान ढहा, हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

यूपी तक

• 03:07 PM • 06 Aug 2026

Pratapgarh House Collapse News: प्रतापगढ़ में लगातार बारिश के कारण 100 साल पुराना मकान ढह गया है. इस हादसे में छह लोगों की दबकर मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक जताया है.

UP Tak
Google CTA

Pratapgarh House Collapse News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में दर्दनाक घटना के दौरान हुई जनहानि पर शोक जताया है. बारिश की वजह से नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली वार्ड में करीब 100 वर्ष पुराना मकान गिर गया है. इसके मलबे में दबकर छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला-अधिकारी राहत-बचाव कार्यों में जुट गए हैं. 

यह भी पढ़ें...

हादसे में महुली निवासी नितिन श्रीवास्तव (24), माधव (2), रीता श्रीवास्तव (42),प्रमोद श्रीवास्तव (45), माधुरी (24), बाबू (6 माह) का निधन हो गया, जबकि अमन श्रीवास्तव घायल हैं. मुख्यमंत्री ने स्थानीय जिला प्रशासन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को घायल अमन के समुचित इलाज का निर्देश दिया है. 

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने लिखा कि जनपद प्रतापगढ़ में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायल को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.