जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, जानिए कैसे हुआ 1 लाख रुपये के इस खूंखार इनामी बदमाश का अंत!

यूपी तक

25 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Jaunpur Police Encounter News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी और बदमाश रवि यादव को एक पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया है.

jaunpur police encounter, ravi yadav encounter, lakh bounty criminal, groom murder case, up crime news, police shootout jaunpur, azad bind murder, highway shootout up, criminals arrested up, up encounter updates

रवि यादव (फाइल फोटो)

Google CTA

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी और बदमाश रवि यादव (Ravi Yadav) को एक पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. रवि यादव चर्चित दूल्हा आज़ाद बिन्द हत्याकांड का मुख्य आरोपी था, जिसकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी. रविवार और सोमवार की रात सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रानी मोड़ और खेतासराय के गोरारी इलाके के पास पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की फायरिंग हुई. इस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली इंस्पेक्टर के.के. सिंह के बाएं हाथ में जा लगी, जबकि एक अन्य सिपाही बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण बच गए. जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें...

फिल्मी अंदाज में दूल्हे को उतारा था मौत के घाट

इस पूरे खूनी खेल की शुरुआत 1 मई को हुई थी. जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़अउर गांव के रहने वाले आजाद बिन्द की शादी बीबीपुर गांव की सोनी बिन्द से तय हुई थी. 1 मई की शाम ढोल-नगाड़ों के साथ बारात निकली थी, लेकिन घर से महज 5 किलोमीटर दूर हाईवे पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने दूल्हे की फूलों से सजी कार को घेर लिया. बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में कार के सामने से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पहली गोली गाड़ी के विंडशील्ड (शीशे) को चीरती हुई आजाद के सीने में जा धंसी और दूसरी गोली उसके जबड़े पर लगी. खून से लथपथ आज़ाद को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं.

शादी से नाराज रिश्तेदार ने दोस्तों संग मिलकर रची थी साजिश

पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि इस खौफनाक हत्याकांड के पीछे शादी से नाराज लड़की का एक रिश्तेदार प्रदीप बिन्द था. प्रदीप ने शादी से कुछ दिन पहले आजाद को जान से मारने की धमकी भी दी थी कि वह यह शादी न करे. जब शादी नहीं रुकी, तो प्रदीप बिन्द ने अपने दोस्तों रवि यादव और भोले राजभर के साथ मिलकर इस मर्डर को अंजाम दे डाला. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने इन तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और इनकी गिरफ्तारी पर 1-1 लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित किया था.

मुठभेड़ में एक ढेर और दो अब भी फरार

देर रात जब पुलिस की विभिन्न टीमें गोरारी के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थीं, तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे. पुलिस के रुकने का इशारा करने पर वे निर्माणाधीन बाईपास की तरफ भागने लगे और पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें रवि यादव मौके पर ही ढेर हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा. इंस्पेक्टर के.के. सिंह का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, रवि यादव के मारे जाने के बाद भी इस मामले के दो अन्य मुख्य आरोपी (प्रदीप बिन्द और भोले राजभर) अभी फरार हैं, जिन पर 1-1 लाख का इनाम है और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.