गोमती एक्सप्रेस में मिले शव के टुकड़ों से ट्रेन में मचा था हड़कंप, बिग्गन-नूरजहां और मुजीबुल्ला की शर्मनाक हरकत आपके होश उड़ा देगी

संतोष शर्मा

22 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

Kushinagar murder case: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 15 साल की किशोरी की हत्या के मामले में उसके पिता पर गंभीर आरोप लगे हैं.

Kushinagar murder case, Gomti Express, honor killing, Biggan Ansari, UP crime news, CCTV investigation, teenage girl murder, railway crime case

Kushinagar murder case

Google CTA

Kushinagar murder case: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 15 साल की किशोरी की हत्या के मामले में उसके पिता पर गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस के मुताबिक किशोरी दूसरे समुदाय के एक युवक से फोन पर बात करती थी, जिससे नाराज होकर परिवार ने कथित तौर पर खौफनाक साजिश रची. बाद में किशोरी के शव के टुकड़े गोमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक टिन के बक्से से बरामद हुए.

यह भी पढ़ें...

ट्रेन में मिला था मौत का बक्सा

17 मई को छपरा पहुंची गोमती एक्सप्रेस के S-1 कोच में यात्रियों को एक लावारिस टिन का बक्सा दिखाई दिया. शुरुआत में लोगों को लगा कि यह किसी यात्री का सामान होगा, लेकिन काफी देर तक कोई उसे लेने नहीं आया. सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और बक्से का ताला तोड़ा. अंदर एक किशोरी का धड़ रखा मिला, जबकि हाथ और पैर अलग थैले में रखे गए थे. सिर गायब था. इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया और मामला हाई प्रोफाइल जांच में बदल गया.

CCTV फुटेज ने खोला बड़ा राज 

लखनऊ जीआरपी ने जांच शुरू करते हुए ट्रेन के पूरे रूट के रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाले. जांच तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रुकी, जहां तीन लोग एक भारी टिन का बक्सा और एक थैला लेकर ट्रेन में चढ़ते दिखाई दिए. बाद में वही लोग दूसरे कोच से उतरते नजर आए. जांच में उनकी पहचान बिग्गन अंसारी, उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला के रूप में हुई, जो कुशीनगर के शिवरही इलाके के रहने वाले बताए गए. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिता बिग्गन अंसारी अपनी बेटी के दूसरे समुदाय के युवक से फोन पर बात करने से नाराज था. पुलिस के अनुसार, उसने कई बार बेटी को समझाने और रोकने की कोशिश की थी. आरोपी को डर था कि गांव में उसकी बदनामी हो रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने यह भी बताया कि उसकी दो बेटियां पहले ही घर छोड़ चुकी थीं, जिसके बाद उसे तीसरी बेटी को लेकर भी चिंता होने लगी थी.

परिवार को बाहर भेजकर बनाई योजना

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात से पहले आरोपी ने अपनी पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदारी भेज दिया था. इसके बाद 16 मई की रात उसने अपनी बहन और बहनोई को घर बुलाया. आरोप है कि तीनों ने मिलकर किशोरी की हत्या की. बाद में शव के टुकड़े किए गए. पुलिस के मुताबिक सिर को गांव के तालाब में फेंक दिया गया, जबकि धड़ और अन्य हिस्सों को अलग-अलग पैक किया गया ताकि पहचान छिपाई जा सके.

स्टेशन तक ले जाकर ट्रेन में छोड़ा शव

हत्या के बाद आरोपी शव के टुकड़े लेकर घर से करीब चार किलोमीटर दूर तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे. वहां उन्होंने गोमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बक्सा और थैला रख दिया. शक से बचने के लिए वे खुद दूसरे कोच में जाकर बैठ गए और बाद में अगले स्टेशन पर उतर गए. लेकिन CCTV फुटेज ने पूरी साजिश सामने ला दी.

पुलिस ऑनर किलिंग के एंगल से कर रही जांच

फिलहाल जीआरपी ने मुख्य आरोपी बिग्गन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी बहन और बहनोई से पूछताछ जारी है. पुलिस इस मामले की ऑनर किलिंग के एंगल से जांच कर रही है. साथ ही लड़की के सिर की तलाश के लिए तालाब और आसपास के इलाकों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है. घटना के बाद गांव में भी दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है.