'ये अरब से नहीं आए... आज जितने मुस्लिम हैं, सभी हिंदू थे', राजा भैया के बयान से हलचल तेज, जानें और क्या क्या कहा

सुनील यादव

19 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

Raja Bhaiya Viral Statement: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान राजा भैया द्वारा दिए गए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

Raja Bhaiya statement, Pratapgarh news, Uttar Pradesh politics, religious controversy India, viral video statement, Hindu Muslim remarks, Sanatan Dharma debate, Kunda MLA news

Raja Bhaiya (File Photo)

Google CTA

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक राजा भैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि आज जितने मुस्लिम दिखाई दे रहे हैं, वे सभी पहले हिंदू थे. यह बयान सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

यह भी पढ़ें...

कुंडा में आयोजित एक कथा कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए राजा भैया ने धर्म और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जो लोग आस्था विहीन, लोभी, निष्ठाहीन, लालची और कायर थे, उन्होंने दबाव और प्रलोभन में आकर धर्म परिवर्तन किया और हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना लिया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सनातन नहीं रहेगा तो संविधान भी नहीं रहेगा. अपने भाषण में उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग धार्मिक, वीर और बलिदानी थे, हम सब हिंदू उन्हीं की संतान हैं. उन्होंने दोहराया कि आज जो मुस्लिम समाज के रूप में दिखाई देते हैं, वे पहले हिंदू थे.

इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. राजा भैया के बयान के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही है और हालात पर नजर रखी जा रही है.