बेटे को शक था की पिता का पत्नी से है अवैध संबंध, उसने दोनों की मार दी गोली! बुलंदशहर में नहीं बच सकी रियाजुद्दीन और सना की जान

मुकुल शर्मा

24 May 2026 (अपडेटेड: 24 May 2026, 02:24 PM)

Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के शक में एक बेटे ने अपनी पत्नी और सगे पिता को गोली मार दी. इस घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई.

Bulandshahr double murder, Suspected affair case, Father wife shooting, Uttar Pradesh crime, Family dispute murder

Bulandshahr Double Murder News

Google CTA

Bulandshahr Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के शक में एक बेटे ने अपनी पत्नी और सगे पिता को गोली मार दी. इस घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंच गई.

यह भी पढ़ें...

पत्नी ने अस्पताल में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना को गोली मार दी. गोली लगने से रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल सना को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. यह पूरा मामला खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव का बताया जा रहा है.

SSP दिनेश कुमार सिंह ने मीडिया से की बातचीत

एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में आज एक घटना हुई है. मोमीन नाम के एक व्यक्ति ने अपने पिता रियाजुद्दीन और अपनी पत्नी सना पर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी. इस घटना में रियाजुद्दीन की मौके पर ही घर में मौत हो गई, जिसके बाद पत्नी सना को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.