जौनपुर दूल्हा हत्याकांड में शामिल कौन है 1 लाख का इनामी आरोपी भोले राजभर, जानिए उसका बीजेपी से क्या रहा है कनेक्शन

आदित्य भारद्वाज

26 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Jaunpur Dulha Case News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुए सनसनीखेज आजाद बिन्द हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है. खेतासराय थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बीती 1 मई की रात को शादी के जोड़े में सजे दूल्हे आजाद बिन्द को बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में गोलियों से मौत के घाट उतार दिया था.

jaunpur dulha murder, bhole rajbhar updates, bjp connection controversy, lakh bounty suspect, up crime news, khetasarai highway incident, azad bind case, police encounter ravi

Jaunpur Dulha Murder Case Bhole Rajbhar

Google CTA

Jaunpur Dulha Murder Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुए सनसनीखेज आजाद बिन्द हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है. खेतासराय थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बीती 1 मई की रात को शादी के जोड़े में सजे दूल्हे आजाद बिन्द को बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में गोलियों से मौत के घाट उतार दिया था. इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रवि यादव, प्रदीप बिंद और भोले राजभर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी रवि यादव को मार गिराया है, जबकि दो अन्य आरोपी प्रदीप बिन्द और भोले राजभर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. फरार आरोपियों में से एक, भोले राजभर पर पुलिस ने एक लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित किया है, जिसके बाद से उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें...

मृतक की बहन ने खोले कई राज

इस खौफनाक वारदात के बाद से मृतक दूल्हे आजाद की बहन सौम्या लगातार इंसाफ की गुहार लगा रही है. सौम्या ने इस हत्या के पीछे भोले राजभर और उसके भाई शोले राजभर का हाथ होने का सीधा दावा किया है. पीड़ित बहन का बेहद गंभीर आरोप है कि सत्ता पक्ष से मजबूत जुड़ाव और राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण ही पुलिस भोले राजभर को हाथ लगाने से बच रही है और उसकी गिरफ्तारी में ढील दी जा रही है. इस बयान के बाद से स्थानीय सियासत और पुलिस प्रशासन दोनों पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.

 

बीजेपी नेताओं संग तस्वीरें वायरल

वारदात के बाद से ही हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर यह भोले राजभर कौन है और उसका राजनीतिक से क्या कनेक्शन है. आपको बता दें कि भोले राजभर जौनपुर के ही सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव का रहने वाला है. वह राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय रहा है और उसका सीधा संबंध भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से है. वह पूर्व में बीजेपी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष भी रह चुका है. भोले राजभर के सोशल मीडिया हैंडल्स पर जिले के कई दिग्गज और बड़े बीजेपी नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें मौजूद हैं, जो उसके रसूख को बयां करती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं वह वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है. फिलहाल, पुलिस इस एक लाख के इनामी आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.