HCL Executive Recruitment 2026: हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड में 70 पदों पर निकली भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी...

HCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने वर्ष 2025-26 के लिए 70 एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती E2, E3 और E4 ग्रेड में की जा रही है, जिसमें माइनिंग, इंजीनियरिंग, फाइनेंस और एचआर सहित कई विभाग शामिल हैं.

यूपी तक

• 05:25 PM • 30 May 2026

follow google news

HCL Recruitment 2026: नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आई है.भारत सरकार की कंपनी हिन्दुुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. यह कंपनी मिनीरत्न कैटेगरी में आती है. इस बार कंपनी ने एग्जीक्यूटिव के 70 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं.  इस भर्ती की खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए पूरे भारत से कोई भी अप्लाई कर सकता है. अगर आपका सिलेक्शन हो जाता है तो आपको देश या विदेश में कंपनी की किसी भी ब्रांच में काम करने का मौका मिल सकता है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होंगे और उम्मीदवार 25 जून 2026 की रात 12 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं.  कंपनी ने ये भी साफ किया है कि आयु, अनुभव और योग्यता की गणना 1 मई 2026 के आधार पर की जाएगी.

यह भी पढ़ें...

जानें पदों से जुड़ी डिटेल्स 

इस भर्ती में पदों को तीन अलग-अलग ग्रेड में बांटा गया है. ई2 ग्रेड में डेप्यूटी मैनेजर के 38 पद शामिल हैं. ई3 ग्रेड में मैनेजर के 16 पद और ई4 ग्रेड में सीनियर मैनेजर के 16 पद तय किए गए हैं. बता दें कि सबसे ज्यादा भर्तियां माइनिंग विभाग में की जाएंगी. इसके अलावा इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, फाइनेंस, जियोलॉजी, एचआर, सेफ्टी एंड फायर सर्विसेज, मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज, सिविल, सिस्टम्स, एनवायरनमेंट मैनेजमेंट और मटेरियल एंड कॉन्ट्रैक्ट्स जैसे विभागों में भी पद खाली हैं.

क्या होनी चाहिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री (B.E./B.Tech), एमबीबीएस, सीए/आईसीडब्ल्यूए या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा ग्रेड के अनुसार अनुभव भी तय किया गया है. ई4 (सीनियर मैनेजर) पद के लिए अधिकतम आयु 47 साल और कम से कम 9 साल का अनुभव जरूरी है. ई3 (मैनेजर) के लिए अधिकतम आयु 42 साल और 6 साल का अनुभव जरूरी है. वहीं ई2 (डेप्यूटी मैनेजर) पद के लिए अधिकतम आयु 40 साल और 3 साल का अनुभव मांगा गया है.

आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी .एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार 10 से 15 साल तक की छूट दी जाएगी. 

कितनी मिलेगी सैलरी?

नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी के साथ-साथ महंगाई भत्ता (IDA) और कई दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी. अलग-अगल पदों (ग्रेड) के हिसाब से सैलरी का पैकेज इस तरह है:

E4 ग्रेड (सीनियर पद): इसमें महीने की बेसिक सैलरी 70000 से 200000 रुपये तक होगी.  सब मिलाकर साल का कुल पैकेज (CTC) लगभग 24.64 लाख रुपये होगा.

E3 ग्रेड: इसमें महीने की बेसिक सैलरी 60000 से 180000 रुपये तक रहेगी. साल का कुल पैकेज लगभग 21.20 लाख रुपये होगा. 

E2 ग्रेड: इसमें महीने की बेसिक सैलरी 50000 से 160000 रुपये तक तय की गई है. इसका साल का कुल पैकेज लगभग 17.76 लाख रुपये तक रहेगा. 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

इस भर्ती में सिलेक्शन पूरी तरह पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसका वेटेज 100 परसेंट होगा. अगर आवेदन ज्यादा संख्या में आते हैं तो उम्मीदवारों को 1:5 के रेश्यो में इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके साथ ही अधिक अनुभव और उच्च योग्यता वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टिंग में अतिरिक्त अंक भी दिए जा सकते हैं.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है. वहीं एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और आंतरिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है.

चयनित उम्मीदवारों को कम से कम तीन वर्ष तक नौकरी करनी होगी.  अगर कोई उम्मीदवार तय समय से पहले नौकरी छोड़ता है तो उसे 3 लाख रुपये का सर्विस बॉन्ड भरना होगा. 

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार HCL की आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी. 

पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना अनिवार्य है.

उम्मीदवार को अपने हस्ताक्षर (Signature) भी स्कैन करके अपलोड करने होंगे. 

सभी जरूरी शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे. 

अनुभव (Experience) से जुड़े प्रमाण पत्र भी अपलोड करने जरूरी हैं.

आवेदन भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़नी चाहिए. 

किसी भी गलती से बचने के लिए फॉर्म को अंतिम सबमिट करने से पले अच्छे से जांच लें.

यह भी पढ़ें: UP में शुरू हुआ ऐसा पोर्टल कि अब घर बैठे होगा हर शिकायत का समाधान! जानें कैसे काम करेगा जन सुनवाई पोर्टल