OTT से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी भोजपुरी के इन सुपरस्टार्स का जलवा, TRP और व्यूज की बन चुके हैं गारंटी

Popularity of Bhojpuri Stars: भोजपुरी सितारों का जलवा अब बॉलीवुड, ओटीटी और टीवी रियलिटी शोज तक पहुंच चुका है. अक्षरा सिंह, पवन सिंह, निरहुआ और खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स अपनी लोकप्रियता से टीआरपी और व्यूज के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं.

Popularity of Bhojpuri Stars

यूपी तक

• 06:56 PM • 30 May 2026

follow google news

Popularity of Bhojpuri Stars: एक दौर था जब देश के हर कोने में सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों और उनके ए-लिस्टर्स सितारों का ही डंका बजता था. थिएटर्स में महीनों तक फिल्में लगी रहती थीं और गोविंदा, सलमान, शाहरुख या आमिर खान के नाम पर टिकट खिड़की पर कतारें लगती थीं. लेकिन अब वक्त बदल चुका है. रीजनल सिनेमा, खासकर भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स ने आज बॉलीवुड के बड़े-बड़े सूरमाओं को कड़ी टक्कर देनी शुरू कर दी है. बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और टेलीविजन रियलिटी शोज तक आज भोजपुरी सितारे व्यूज और टीआरपी की सबसे बड़ी गारंटी बन चुके हैं. मेकर्स भी यह बात अच्छी तरह समझ चुके हैं कि अगर अपने प्रोजेक्ट को ब्लॉकबस्टर बनाना है तो उसमें भोजपुरी तड़का लगाना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें...

अक्षय कुमार संग अक्षरा ने उड़ाया गर्दा 

भोजपुरी सिनेमा ने पिछले कुछ सालों में अपनी पहुंच को बेहद मजबूत किया है. पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव और रवि किशन जैसे दिग्गजों के साथ-साथ आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी जैसी अभिनेत्रियों ने अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार की है. यही वजह है कि अब इन्हें बॉलीवुड और टीवी से बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं.

हाल ही में अक्षरा सिंह बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' में नजर आईं जिसने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी. वहीं दूसरी तरफ ओटीटी की दुनिया में भी ये सितारे लाइमलाइट लूटने के लिए तैयार हैं. जल्द ही जियो हॉटस्टार पर 'भोजपुरी बवाल' नाम से एक नया शो दस्तक देने जा रहा है. इस शो में पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और तेज प्रताप यादव समेत कई नामचीन चेहरे अपनी जिंदगी की अनसुनी कहानियां लेकर आ रहे हैं जो फैंस के मनोरंजन का स्तर दोगुना कर देगा.

रियलिटी शोज के 'टीआरपी किंग' बने भोजपुरी स्टार्स

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और टीवी रियलिटी शोज की टीआरपी बढ़ाने में इन सितारों का कोई सानी नहीं है. पिछले कुछ समय के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं.  पवन सिंह पिछले दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में महज कुछ दिनों के लिए शामिल हुए थे. लेकिन उनकी मौजूदगी ने शो की टीआरपी को आसमान पर पहुंचा दिया. इसके बाद वे जिस भी शो में बतौर गेस्ट गए, वहां व्यूज के रिकॉर्ड टूट गए.  'बिग बॉस ओटीटी' में मनीषा रानी की गजब की एंटरटेनिंग परफॉर्मेंस को दर्शकों ने सिर-आंखों पर बिठाया. वहीं हाल ही में खेसारी लाल यादव एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' में नजर आए और अपनी कॉमेडी व अंदाज से पूरा शो लूट लिया.

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक पवन सिंह का 'पावर'

भोजपुरी के 'पावर स्टार' पवन सिंह अब सिर्फ अपनी इंडस्ट्री तक सीमित नहीं हैं. बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 में उनका गाया गाना 'आई नहीं' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है. इतना ही नहीं उन्होंने तेलुगू फिल्म 'डकैत' के गाने 'टच बडी' से साउथ सिनेमा में भी अपना धाकड़ डेब्यू कर लिया है.