UPMSP UP Board Result: कम नंबर आने या फेल होने पर बिलकुल न घबराएं बल्कि करें ये काम, इस तरह से बच जाएगा पूरा साल!

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है. कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और 20 अप्रैल के बाद कभी भी परिणाम घोषित होने की संभावना है. इस खबर में जानिए कि कम नंबर आने या फेल होने पर छात्रों को क्या करना होगा?

यूपी तक

• 01:28 PM • 09 Apr 2026

follow google news

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस साल लगभग 50 लाख से ऊपर स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. अब इन सभी स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स की नजरें बस रिजल्ट पर ही टिकी हैं. पूरे साल की मेहनत और तपस्या के बाद अब सभी स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें स्टेप मार्किंग का तरीका काफी चर्चा में है. इस बदलाव से जो स्टूडेंट्स पार्शियल तरीके से सही उत्तर देंगे, उन्हें भी कुछ मार्क्स दिए जाएंगे. इस तरीके से स्टूडेंट्स के अच्छे नंबरों से पास होने की संभावना और बढ़ जाएगी. लेकिन अगर कोई स्टूडेंट यूपी बोर्ड की परीक्षा में फेल हो जाए तब उसे क्या करना चाहिए, ये जानने के लिए आगे की खबर ध्यान से पढ़ें.

यह भी पढ़ें...

कब जारी हो सकता है रिजल्ट?

बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की आंसर शीट्स की चेकिंग पूरी हो चुकी है. इसके अलावा अगर पिछले कुछ सालों पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के एग्जाम्स मार्च के पहले सप्ताह में ही खत्म हो जाते हैं और मिड-अप्रैल या आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाता है.

ताजा जानकारी के अनुसार बोर्ड रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में लगा है और 20 अप्रैल के बाद कभी भी परिणाम जारी किया जा सकता है. जो भी छात्र अपने रिजल्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी पाना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं.

कम नंबर आने या फेल होने पर करें ये काम

अगर किसी स्टूडेंट को ऐसा लगता है कि उसके नंबर उसकी उम्मीद से कम आए हैं तो वो अपनी कॉपी की स्क्रूटिनी करवा सकता है. बता दें कि इस प्रक्रिया के तहत आंसर शीट्स की दोबारा से चेकिंग की जाती है.

वहीं अगर कोई भी स्टूडेंट एक या दो सब्जेक्ट्स में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा. ये एग्जाम देकर स्टूडेंट्स अपना साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं.

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा.

सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाना होगा. इसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले UP Board 10th Result या UP Board 12th Result के लिंक पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद छात्रों को अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा, जो उनके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होता है. ‘Submit’ बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: DDA Recruitment 2026: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में आई नई भर्ती, 76 हजार सैलरी के साथ-साथ मिलेगी ये बड़ी सुविधा