Pawan Singh News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार यानी पवन सिंह इन दिनों सफलता के रथ पर सवार हैं. एक तरफ जहां उनके नए गानों का यूट्यूब पर राज है. वहीं दूसरी तरफ वह साउथ की पैन-इंडिया फिल्म डकैत से अपने डेब्यू को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में विवादों और अंजलि राघव से माफी मांगने के मामले को पीछे छोड़ते हुए पवन सिंह अब अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'सड़िया ए जान' को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं. महज कुछ ही घंटों में इस गाने ने मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर अपनी ताकत दिखा दी है.
ADVERTISEMENT
खुशी तिवारी संग रोमांटिक केमिस्ट्री
पवन सिंह का नया गाना 'सड़िया ए जान' सोमवार सुबह रिलीज हुआ और देखते ही देखते ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया. इस गाने में एक्ट्रेस खुशी तिवारी के साथ पवन सिंह का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है. गाने में खुशी अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए नई साड़ियों की डिमांड कर रही हैं. वहीं पवन सिंह उनके 'काली साड़ी' वाले लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री बेहद नैचुरल और खिलकर सामने आ रही है.
सिंगिंग और म्यूजिक की जुगलबंदी
इस धमाकेदार गाने को खुद पवन सिंह ने मशहूर सिंगर खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह का है. गाने का म्यूजिक काफी कैची है जो युवाओं के बीच वाइब क्रिएट कर रहा है. इस गाने को 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
साउथ की फिल्म डकैत में धमाका
पवन सिंह सिर्फ भोजपुरी तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि उनकी धमक अब साउथ सिनेमा तक पहुंच गई है. पैन-इंडिया फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' में पवन सिंह एक स्पेशल अपीरियंस और गाने में नजर आएंगे. फिल्म में उनका गाना 'टच बेबी' फिल्माया गया है जिसमें वह साउथ एक्टर अदिवि शेष के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. इस फिल्म में पवन की झलक देखकर फैंस सोशल मीडिया पर जय बिहार और पावरस्टार का पावरफुल सॉन्ग लिखकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT









