Jyoti Singh Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है. लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद और आपसी दूरियों के बीच ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में ज्योति सिंह का दर्द छलक रहा है जिसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि वे अब भी इस रिश्ते को एक मौका देना चाहती हैं.
ADVERTISEMENT
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इमोशनल पोस्ट
ज्योति सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे शांत भाव से स्कूटी पर बैठी नजर आ रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में 'मौला मेरा यार मिला दे' गाना चल रहा है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस इसे सीधे तौर पर पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं और ज्योति के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं.
कोर्ट में अब भी अटका है मामला
बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता पिछले कई सालों से कोर्ट की दहलीज पर है. तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है. हालिया सुनवाइयों के दौरान दोनों के बीच तालमेल की कमी दिखी. एक सुनवाई में पवन सिंह गैरहाजिर रहे. वहीं दूसरी में ज्योति सिंह मौजूद नहीं थीं जिससे बातचीत का सिरा आगे नहीं बढ़ पाया.
पवन सिंह और ज्योति सिंह के अलग-अलग रुख
कोर्ट की कार्यवाही के दौरान पवन सिंह ने जज के सामने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे अब ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते और 'वन टाइम सेटलमेंट' के जरिए इस मामले को खत्म करना चाहते हैं. वहीं दूसरी ओर ज्योति सिंह अब भी सुलह की गुहार लगा रही हैं. उनका मानना है कि अगर उन्हें पवन सिंह के साथ अकेले में बात करने का मौका मिले जिसमें परिवार या दोस्त दखल न दें तो शायद यह रिश्ता बच सकता है.
2025 के चुनाव और बढ़ता विवाद
पवन और ज्योति के बीच की कड़वाहट साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान और ज्यादा सार्वजनिक हो गई थी. उस समय जहां पवन सिंह भाजपा के स्टार प्रचारक थे.वहीं ज्योति सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. आपसी आरोप-प्रत्यारोप और पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद दोनों के बीच की दूरियां काफी बढ़ गई थीं.
ADVERTISEMENT









