उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा आज प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट जारी करेंगे. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान यूपी में करीब 7 लाख मतदाताओं के नाम काटे जा सकते हैं. अनुमान है कि इस फाइनल लिस्ट के बाद यूपी में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 13.5 करोड़ हो सकती है. ऐसा बताया जा रहा है कि नाम कटने का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT
क्यों काटे गए इतने बड़े पैमाने पर नाम?
विशेष गहन पुनरीक्षण का यह काम 4 नवंबर 2025 को शुरू किया गया था. इस अभियान का मकसद मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाना था. इसके तहत निम्नलिखित श्रेणियों के नाम हटाए गए हैं-
- डुप्लिकेट नाम: एक ही व्यक्ति के दो स्थानों पर दर्ज नाम.
- स्थानांतरित: जो लोग अब उस पते पर नहीं रहते.
- गैर-मौजूद: जो सत्यापन के दौरान अपने पते पर नहीं मिले.
- मृतक मतदाता
ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद प्राप्त हुए दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब यह फाइनल सूची प्रकाशित की जा रही है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अंतिम समीक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं.
अपना नाम फाइनल वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें?
आज (10 अप्रैल 2026) फाइनल सूची जारी होने के बाद नागरिक नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:
ADVERTISEMENT









