UP Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटे के अंदर बदल जाएगा मौसम, अब ऐसा हो जाएगा हाल

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने से अब तापमान में 8-10°C की बढ़ोतरी होने वाली है. जानें 10-12 अप्रैल के बीच चलने वाली तेज हवाओं का अपडेट.

UP Weather Update

यूपी तक

09 Apr 2026 (अपडेटेड: 09 Apr 2026, 07:00 PM)

follow google news

UP Weather Update: प्रदेश में वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है. इसके चलते आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहेगा. धूप खिलने और मौसम साफ रहने के कारण अधिकतम तापमान में 8-10°C और न्यूनतम तापमान में 3-5°C तक की क्रमिक वृद्धि होने की प्रबल संभावना है. यानी आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें...

तेज हवाओं का अलर्ट

हालांकि, वर्तमान में प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है, इसलिए विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. लेकिन 10 से 12 अप्रैल के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 25-35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. 

एक नजर में देखें पूरा हाल

  • अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा.
  • अधिकतम तापमान में 8-10 डिग्री तक का बड़ा उछाल आ सकता है.
  • 10-12 अप्रैल के बीच 25-35 किमी/घंटा की गति से चलेंगी तेज हवाएं.
  • फिलहाल किसी बड़े मौसमी तंत्र के सक्रिय न होने से कोई भारी चेतावनी जारी नहीं है.