UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है और प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज‑चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने लगभग 60 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है जिसमें बारिश, बेमौसम तूफ़ानी हवाएं और ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है. इस अस्थिर मौसम के चलते किसानों, आम जनता और वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. यह बदलाव अगले 24-48 घंटों तक जारी रहने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में है ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की अधिक संभावना है. इन जिलों में बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकेशामिल हैं. ओलावृष्टि के कारण आम जनता और किसानों को अपने फसलों और घर की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश
वहीं, प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी जताई गई है. इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गौडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके शामिल हैं.
इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके शामिल हैं. तेज हवाओं के कारण पेड़, बोर्ड और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है इसलिए वाहन चालकों और घर वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT









