अली शेख 8 सालों तक अमन बनकर खेलता रहा घिनौना खेल! लखनऊ की इस युवती संग जो हुआ, हैरान रह जाएंगे

UP News: लखनऊ की पीड़िता का कहना है कि 8 साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी. उस समय आरोपी ने अपना नाम अमन सिंह बताया था और उससे दोस्ती की थी.

UP News

आशीष श्रीवास्तव

08 Apr 2026 (अपडेटेड: 08 Apr 2026, 04:33 PM)

follow google news

UP  News: राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अली शेख नाम के युवक पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. अली इंदिरा नगर के लक्ष्मणपुरी का रहने वाला है. आरोप है कि अली शेख ने धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की. फिर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया. बता दें कि पीड़िता महानगर इलाके की रहने वाली है. पीड़िता ने 5 अप्रैल को गाजीपुर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. 

यह भी पढ़ें...

8 साल से खेल रहा है खेल

पीड़िता का कहना है कि 8 साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी. उस समय आरोपी ने अपना नाम अमन सिंह बताया था और उससे दोस्ती की थी. दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. 

शादी की बात करने से बदल गया अमन

युवती का कहना है जब उसने आरोपी से शादी की बात करनी शुरू की, तभी से वह बदल गया. पहले आरोपी टालमटोल करने लगा और फिर उसने शादी से साफ इनकार कर दिया. इसी दौरान उसे आरोपी की असली पहचान अली शेख के रूप में पता चली.

युवती के मुताबिक, जब उसने आरोपी से उसकी असली पहचान को लेकर सवाल किया, तो उसने कोर्ट मैरिज और हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का आश्वासन देकर उसे शांत करने की कोशिश की. मगर इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी. 

रेप का भी लगाया आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि 1 अप्रैल को आरोपी ने बातचीत के बहाने उसे इंदिरा नगर स्थित एक होटल में बुलाया. यहां आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और रेप किया.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया, आरोपी अली शेख बढ़ई का काम करता है. केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश में पुलिस है. हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.