उत्तर प्रदेश में कुदरत का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख हिस्सों में भारी उथल-पुथल की चेतावनी जारी की है. भीषण गर्मी के बीच आ रहे इस बदलाव से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, वहीं तेज आंधी और बारिश किसानों व आम जनजीवन के लिए चुनौती बन सकती है. विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए 'येलो' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT
60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी (ऑरेंज अलर्ट)
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के बड़े हिस्से में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना है. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
प्रभावित क्षेत्रों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में.
इन जिलों में बारिश का 'येलो अलर्ट'
इन जिलों में होगी बारिश:
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, जी, पीलीभीत, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
ADVERTISEMENT









