UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग ने दिया भीषण अपडेट... अगले 24 घंटों के अंदर इन 37 जिलों में गिरेंगे ओले

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने 8 अप्रैल 2026 को लखनऊ, नोएडा, कानपुर और आगरा समेत 37 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी लिस्ट.

UP Weather Update

यूपी तक

• 05:38 PM • 07 Apr 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच राहत और आफत दोनों एक साथ आने वाली है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने 8 अप्रैल 2026 की सुबह से अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में तीव्र ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक, इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में ओलावृष्टि की अधिक संभावना

मौसम विभाग ने उन क्षेत्रों को चिन्हित किया है जहां ओलावृष्टि होने की संभावना सबसे अधिक है. इन जिलों में प्रशासनिक स्तर पर भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं:

बांदा, फतेहपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में.

इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

तापमान में आएगी गिरावट

8 अप्रैल को होने वाली इस हलचल के कारण दिन के तापमान में 3°C से 5°C तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को फिलहाल पड़ रही भीषण गर्मी से अस्थायी राहत मिलेगी. हालांकि, गरज-चमक के समय बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर भी अलर्ट रहने को कहा गया है.