हाथरस के पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा का शव नाले में मिला, मचा हड़कंप, इनको किसने और क्यों मारा?

राजेश सिंघल

08 Apr 2026 (अपडेटेड: 08 Apr 2026, 10:00 AM)

UP News: यूपी के हाथरस में एक पत्रकार का शव नाले से बरामद किया गया. इस घटना से हड़कंप मच गया.

Hathras, Hathras News, Hathras Viral News, Hathras Crime, Hathras Crime News, UP News, UP Viral News, हाथरस, हाथरस न्यूज, हाथरस वायरल न्यूज, हाथरस क्राइम, हाथरस क्राइम न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल  न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक पत्रकार की हत्या का मामला सामने आया है. उसकी लाश सुबह गंदे नाले में मिली है. मृतक पत्रकार का नाम वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू था. वह हाथरस शहर की गली जैराधे के रहने वाले थे. 

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि पत्रकार ने अपनी जान को खतरा बताते हुए, इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी. दरअसल एक मकान को लेकर पत्रकार का पिछले 2 सालों से विवाद चल रहा था. ये विवाद पड़ोसी परिवार से ही चल रहा था. उस दौरान भी वो विवाद काफी बढ़ गया था. ऐसे में अब पत्रकार का शव मिला है. पीड़ित परिजनों ने मकान विवाद में हत्या की तहरीर पुलिस को दी है.

इलाके में मची सनसनी

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इसी के साथ पुलिस ने दो लोगों को भी हिरासत में लिया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. शव मिलने से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर डीएसपी अमित पाठक ने बताया, नाले में अज्ञात शव मिला था. शव की पहचान वेद प्रकाश शर्मा के तौर पर हुई. आरोपी और मृतक एक दूसरे के पड़ोसी हैं. मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.