बेहद खौफनाक कांड! बारिश से बचने के लिए लखनऊ की निर्माणाधीन इमारत में चली गई किशोरी, वहां उसके साथ जो हुआ, उससे मची सनसनी

UP News: यूपी के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन इमारत में गई किशोरी के साथ हैवानियत की हद पार की गई है.

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

आशीष श्रीवास्तव

08 Apr 2026 (अपडेटेड: 08 Apr 2026, 09:17 AM)

follow google news

UP News: लखनऊ में कल बारिश का मौसम था. मगर इसी बारिश के मौसम में यूपी की राजधानी में एक ऐसी शर्मनाक घटना घटी, जिसने सभी को चौंका दिया. यहां आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर एस में एक किशोरी एक घर में बच्चों की देखभाल का काम करती थी. कल भी वह इसी काम के सिलसिले में किसी के घर जा रही थी. तभी बारिश तेज हो गई. 

यह भी पढ़ें...

तेज बारिश से बचने के लिए किशोर वहां मौजूद निर्माणाधीन इमारत के पास चली गई. उसे लगा कि वह बारिश से बच जाएगी. मगर यहां उसके साथ जो हुआ, उसने सभी को शर्मसार कर दिया. बता दें कि यहां उसके साथ दरिंदगी की गई. इमारत के अंदर मौजूद मजदूरों ने उसके साथ रेप कर डाला.

एक दरिंदगी करता रहा तो दूसरे साथी पहरा देते रहे

आरोप है कि इमारत में काम कर रहे एक मजदूर ने किशोरी को अंदर खींच लिया, जबकि बाकी साथी पहरा देते रहे. जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए. उसके साथ मारपीट की और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. 

बताया जा रहा है कि जिस महिला के घर पर किशोरी काम करती है, उसे किशोरी की चिंता हुई. उसने सोचा कि वह अभी तक काम पर क्यों नहीं आई. इसके बाद उसने उसकी तलाश शुरू की. इस तलाश में आस-पास के लोग भी जुड़ गए. तभी लोगों का शक निर्माणाधीन इमारत पर गया. वहां जाकर देखा तो तीसरी मंजिल पर वह बेहोश पड़ी हुई थी. 

कर दी पिटाई

घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने इमारत की छत पर बनी टंकी के पास छिपे मजदूरों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मजदूरों को हिरासत में ले लिया. इसी के साथ पीड़िता को लेकर फौरन अस्पताल पहुंची. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मेडिकल रिपोर्ट में भी रेप की बात सामने आई है.

जांच कर रही पुलिस

इस मामले को लेकर (डीसीपी मध्य) विक्रांत वीर ने बताया, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पीड़िता के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं. मामले की जांच जारी है. केस दर्ज है.