रामपुर का राहुल पत्नी संग बना रहा था शारीरिक संबंध फिर इस हाल में मिली लेडी टीचर की बॉडी… पति ने जो बताया, बेहद शर्मनाक

UP News: रामपुर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना रहे थे. मगर तभी बड़ा कांड हो गया. जुर्म की जो कहानी उस दौरान लिखी गई, उसने हर किसी को चौंका दिया.

Rampur, Rampur News, Rampur Viral news, Rampur crime, Rampur crime news, Rampur police, up news, up crime, up crime news, रामपुर, रामपुर न्यूज, रामपुर वायरल न्यूज, रामपुर क्राइम न्यूज, रामपुर पुलिस, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम

UP News

आमिर खान

08 Apr 2026 (अपडेटेड: 08 Apr 2026, 12:54 PM)

follow google news

UP News: रामपुर कोतवाली सिविल लाइन में पुलिस ने एक घर से एकता नाम की महिला का शव बरामद किया. महिला पेशे से शिक्षिका थी. महिला का शरीर बिस्तर पर पड़ा था और शरीर पर कपड़े भी नहीं थे. आस-पास भी कोई नहीं था. ऐसे में पुलिस ने गंभीरता के साथ मामले की जांच शुरू कर दी. 

यह भी पढ़ें...

इसी बीच महिला के परिजनों ने उसके पति राहुल और ससुराल वालों के खिलाफ आरोप भी लगा दिए. आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था और उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी. जांच के दौरान पुलिस को महिला के फरार पति पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने फरार हुए पति को दबोच लिया. इसके बाद उसने बर्बरता और हैवानियत की जो कहानी सुनाई, वह जान हर कोई चौंक गया.

शारीरिक संबंध बनाते समय मार डाला

पुलिस ने जब पति से सख्ती के साथ पूछताछ की तो वह टूट गया. उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. इस दौरान उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया. इसके बाद उसने संबंध बनाते समय ही पत्नी का गुस्से में गला दबा दिया. कुछ ही पलों में वह मर गई.

पत्नी की मौत के बाद वह घबरा गया और पत्नी को उसी हाल में छोड़कर वहां से भाग निकला. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके, उसे जेल भेज दिया है.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह ने बताया, मृतका शिक्षिका थी. शव उनके घर पर ही मिला था. परिजनों ने मृतका के देवर और पति पर आरोप लगाए थे. पति को पकड़ लिया गया है. उसने शारीरिक संबंध बनाते समय पत्नी को मारने की बात बताई है.