पति आलोक से विवाद के चलते चर्चा में रहने वालीं PCS ज्योति मौर्य अभी किस पद पर कहां हैं तैनात?

PCS ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य का विवाद 2026 में फिर सुर्ख़ियों में है. आलोक के सुलह के दावों के बीच यूपी Tak की टीम गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पहुंची. वर्तमान में ज्योति मौर्य कहां तैनात हैं, उनका करियर कैसा रहा और इस निजी विवाद पर उनका ताज़ा रिएक्शन क्या है, सब कुछ खबर में आगे पढ़िए.

ADM Jyoti Maurya and Alok Maurya

यूपी तक

08 Apr 2026 (अपडेटेड: 08 Apr 2026, 12:18 PM)

follow google news

Jyoti Maurya News: अभी पिछले कुछ दिनों से ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य खबरों की सुर्खियों में हैं. खासकर सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. एक दावा है खुद अलोक मौर्य की ओर से किया गया है कि उनका अब अपनी पत्नी से विवाद सुलझ गया है. वहीं, दूसरी तरफ ये खबर निकलकर सामने आई है कि ज्योति मौर्य आने वाले कुछ दिनों में अलोक से तलाक ले लेंगी. हालांकि ज्योति मौर्य ने इस मामले पर आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि मौजूदा वक्त में ज्योति मौर्य कहां तैनात हैं और अभी वह किस पर पर हैं?

यह भी पढ़ें...

अभी किस पद पर हैं ज्योति मौर्य?

आपको बता दें कि ज्योति मौर्य ADM (प्रशासन) के रूप में गाजियाबाद जिले में तैनात हैं. ज्योति मौर्य मूल रूप से बनारस जिले की रहने वाली हैं. बता दें कि साल 2010 में ज्योति मौर्य की शादी हुई और शादी के बाद ही उन्होंने ग्रेजुएशन को पूरा किया. ज्योति मौर्य ने शादी के बाद यूपीपीसीएस की कोचिंग की. फिर साल 2015 में पीसीएस में ज्योति का चयन हुआ. 2015 की पीसीएस परीक्षा में उन्होंने 16वीं रैंक हासिल की थी. 

यूपी Tak पहुंचा ज्योति के पास तो उनका क्या था रिएक्शन?

यूपी Tak की टीम ने गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में एडीएम ज्योति मौर्य से मुलाकात की. इस दौरान जब उनसे आलोक मौर्य के सुलह वाले बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया. हालांकि ऑफ कैमरा बातचीत में उन्होंने संकेत दिया कि वह इस प्राइवेट मामले को अब और तूल नहीं देना चाहतीं. उन्होंने कहा कि मीडिया में पहले ही बहुत कुछ चल रहा है. इसलिए वह फिलहाल अपना पक्ष सार्वजनिक नहीं करेंगी.

ज्योति और आलोक मौर्य के विवाद की ये है कहानी

ज्योति और आलोक मौर्य का यह मामला साल 2022-23 में तब नेशनल हेडलाइन बना था जब बेवफाई और धोखे के गंभीर आरोप लगे थे. साल 2010 में वाराणसी की ज्योति की शादी आलोक से हुई. आलोक का दावा है कि उन्होंने कर्ज लेकर और अपनी छोटी सी नौकरी (सफाई कर्मचारी) के बावजूद ज्योति को पढ़ाया. साल 2015 में ज्योति ने यूपीपीसीएस में 16वीं रैंक हासिल की और एसडीएम बनीं. साल 2020 के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आई. आलोक ने ज्योति पर किसी तीसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते में होने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. वहीं ज्योति ने आलोक पर अपनी नौकरी को लेकर झूठ बोलने (सफाई कर्मचारी की जगह अधिकारी बताना) का आरोप लगाया. 

कोर्ट में चल रहा मामला

मामला प्रयागराज की फैमिली कोर्ट पहुंचा जहां 2023 से 2025 तक तारीखें पड़ती रहीं. इसी बीच ज्योति ने तलाक की अर्जी भी दाखिल की थी. अब 2026 में अचानक आलोक मौर्य का यह कहना कि 'हम दोनों के बीच सुलह हो गई है और हम एक साथ रह रहे हैं', लोगों के लिए चौंकाने वाला है. सोशल मीडिया पर फिर से वही दौर लौट आया है जब लोग ज्योति मौर्य को लेकर तरह-तरह की मीम्स और टिप्पणियां कर रहे हैं. हालांकि ज्योति मौर्य की चुप्पी और आलोक का दावा एक-दूसरे के विपरीत दिख रहे हैं. क्या वाकई यह विवाद खत्म हो गया है या यह किसी बड़ी कानूनी रणनीति का हिस्सा है यह आने वाले दिनों में साफ होगा. फिलहाल ज्योति मौर्य अपने प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त हैं और निजी सवालों से दूरी बनाए हुए हैं.