UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. बलिया के सुखपुरा कस्बे में जैसे ही पुलिस को खबर मिली की युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई, वह भी चौंक गई. फिर काफी देर तक वहां जो ड्रामा हुआ, उसने हर किसी को हैरान करके रख दिया.
ADVERTISEMENT
दरअसल युवती अपनी जान देने के लिए या अपनी मांग मनमाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी थी. वह अपने प्रेमी के साथ ही शादी करना चाहती थी. मगर प्रेमी शादी से इनकार कर रहा था. ऐसे में युवती अपनी जान देने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती को ऊपर देख, मौके पर भारी संख्या में भीड़ भी जमा हो गई. इसके बाद किसी तरह पुलिस और आस-पास के लोगों ने प्रेमी को बुलाया और फिर किसी तरह से युवती को समझाकर उसे नीचे उतरवाया.
पुलिस ने की युवती से कई अपील
पुलिस ने भी माइक के जरिए युवती से बात की. उससे कहा कि तुम्हारा प्रेमी आ गया है. अब नीचे आ जाओ. तुम्हारी सभी मांगे मान ली गई हैं. पुलिस के काफी प्रयास के बाद ही उसे नीचे उतारा गया.
बताया जा रहा है कि काफी समय से युवती और युवक के बीच में संबंध हैं. मगर अब युवक शादी से इनकार कर रहा है. ऐसे में युवती ने ये कदम उठाया. फिलहाल पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है. फिलहाल ये मामला अब चर्चाओं में बना हुआ है. मौके की कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
ADVERTISEMENT









