UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का सामना कर रहे नागरिकों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि 29 मई को प्रदेश के एक बड़े हिस्से में मौसम करवट लेने वाला है. इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी और कई इलाकों में ओले गिरेंगे. मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना वाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना सबसे अधिक
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित जिलों और उनके आस-पास के क्षेत्रों में ओले गिरने की आशंका सबसे ज्यादा है:
कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र.
तापमान में आएगी भारी गिरावट, मिलेगी राहत
पिछले कई दिनों से प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 29 मई को होने वाली इस बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से सीधी राहत मिलेगी. हालांकि, किसानों को इस दौरान फसलों और आम के बागों को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
तेज झोकदार हवा (60-70 से बढ़कर 80 किमी/घंटा) की सभावना इन जिलों में ज्यादा:
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आस पास के क्षेत्र.
ADVERTISEMENT









