यूपी में बिजली पर हाहाकार के बीच ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का बड़ा दावा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बात

यूपी तक

24 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UP Power Crisis News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और बिजली सप्लाई को लेकर उठ रहे सवालों के बीच ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लंबी पोस्ट जारी कर स्थिति स्पष्ट की है.

UP power supply update, AK Sharma statement, Uttar Pradesh electricity demand, UP electricity crisis, Peak demand 30395 MW, Uttar Pradesh power news

UP Energy Minister AK Sharma (File Photo)

Google CTA

AK Sharma Statement On  UP Electricity Crisis: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और बिजली सप्लाई को लेकर उठ रहे सवालों के बीच ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लंबी पोस्ट जारी कर स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने रविवार को बीते वर्षों और वर्तमान बिजली मांग का आंकड़ा साझा करते हुए कहा कि प्रदेश में शनिवार रात बिजली की पीक डिमांड 30,395 मेगावाट रही. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

ऊर्जा मंत्री बोले- पूरे प्रदेश में हो रही बिजली आपूर्ति

ए.के. शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पहले कुछ गांवों तक ही बिजली पहुंचती थी, लेकिन अब पूरे प्रदेश के गांवों और शहरों में तय रोस्टर के अनुसार 18 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में लगभग 58 हजार ग्राम पंचायतें और करीब 3 लाख विद्युतीकृत गांव व मजरे हैं, जहां बिजली पहुंच रही है. इसके अलावा 762 नगरीय निकायों, जिनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिकाएं और 545 नगर पंचायतें शामिल हैं, वहां भी बिजली आपूर्ति जारी है.
 

पूरे प्रदेश का संकट बताने पर जताई नाराजगी

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर बिजली आपूर्ति में दिक्कतों की बात कही जा रही है, वे केवल कुछ ग्रामीण इलाके और चार-पांच शहरों के कुछ मोहल्ले हैं. उन्होंने दावा किया कि इन समस्याओं को भी दो दिन पहले ही ठीक कर लिया गया है. मंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है और कहीं-कहीं तकनीकी, प्राकृतिक या मानवीय कारणों से अचानक दिक्कतें आ रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार और बिजली विभाग लगातार समस्याओं को दूर करने में लगे हुए हैं और लोगों से सहयोग व संयम बनाए रखने की अपील की है.