UP Weather Update: यूपी में कल 25-35 KM/घंटे की रफ्तार से आएगा आंधी-तूफान... इन जिलों में होगी बारिश

UP Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान, कल 25 मई को पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 35 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना.

UP Weather Update

यूपी तक

• 09:28 PM • 24 May 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण तपन से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है. मौसम विभाग ने अनुमान जताते हुए बताया है कि कल यानी 25 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी के संभाग में कल कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसके साथ ही 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें...

हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी इस राहत के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार कल पश्चिमी यूपी के संभाग में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है.

पूर्वी यूपी के किन-किन जिलों में हो सकती है बारिश? (अनुमानित लिस्ट)

मौसम विभाग के इस ताजा बुलेटिन और पूर्वी उत्तर प्रदेश के भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार, कल (25 मई) को जिन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की हलचल देखने को मिल सकती है, वे प्रमुख जिले इस प्रकार हैं:

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही.

इन सभी जिलों में कल आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होने, तेज धूल भरी आंधी चलने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जिससे पिछले कई दिनों से चढ़े पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी.