इतनी हिम्मत! पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को ही फोन करके धमका दिया इसने तो, कौन है ये?

UP News: फोन पर पीलीभीत जिलाधिकारी को धमकी भी दी गई कि अगर डीएम पूरनपुर मंडी आए तो उनको घेरकर मारा जाएगा. धमकाने वाली की हिम्मत इतनी थी कि उसने ये भी कहा कि ये सारी बात रिकॉर्ड भी कर लो.

Farmer leader arrest, Baljinder Singh, DM abuse case, Pilibhit news, Goonda Act, District ban, Wheat procurement delay, Bhartiya Kisan Union, Uttar Pradesh crime, Puranpur,

UP News

सौरभ पांडेय

08 Apr 2026 (अपडेटेड: 08 Apr 2026, 02:54 PM)

follow google news

UP News: यूपी के पीलीभीत जिले के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को धमकी मिली. दरअसल उनके सीयूजी नंबर पर कॉल आई. डीएम उस समय बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ले रहे थे. कॉल उठाई उनके आशुलिपिक ने. इस दौरान कॉल पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया. 

यह भी पढ़ें...

फोन पर जिलाधिकारी को धमकी भी दी गई कि अगर डीएम पूरनपुर मंडी आए तो उनको घेरकर मारा जाएगा. धमकाने वाली की हिम्मत इतनी थी कि उसने ये भी कहा कि ये सारी बात रिकॉर्ड भी कर लो.  डीएम के सहयोगियों ने ये जानकारी जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को दी. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई. 

आरोपी ने खुद ही ऑडियो कर दिया वायरल

दरअसल कॉल करने वाला शख्स गेहूँ खरीद को लेकर परेशान था.  उसने जिलाधिकारी को जिस तरह से फोन पर धमकाया, उसने उसकी ऑडियो खुद ही सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी. मगर अब पुलिस की नजर इस मामले पर जा चुकी थी. पूरनपुर थाने में केस भी दर्ज हो चुका था. ऐसे में पुलिस ने फौरन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

कौन निकला आरोपी?

बता दें कि कॉल पर जिलाधिकारी को धमकाने वाला किसान यूनियन का नेता निकला. आरोपी का नाम बलजिंदर सिंह है. वह पीलीभीत के मुझा कला का रहने वाला है. उसने खुद को किसान यूनियन अन्नदाता गुट का प्रदेश सचिव बताया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके, उसे जेल भी भेज दिया है.

अब मांग रहा माफी

इस मामले को लेकर एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया, कॉल पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. आरोपी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह माफी मांग रहा है.  आरोपी का कहना है कि गेहूं बेचने के लिए वह और उसका परिवार तनाव में था. इसी वजह से गलत शब्द निकल गए.  आपको बता दें कि इस पूरे मामले के बाद डीएम और एसपी खुद पूरनपुर मंडी पहुंचे और किसानों से बात की.